{"_id":"68e18dbb53eb5a18e808415f","slug":"colourful-start-of-secondary-school-handball-competition-agra-news-c-365-1-sagr1044-104788-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: माध्यमिक विद्यालयों की हैंडबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: माध्यमिक विद्यालयों की हैंडबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज
Sun, 05 Oct 2025 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्टेडियम में शनिवार को 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। अंडर-14 बालिका और अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। पहले दिन कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश चंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया।
उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली और गुब्बारे उड़ाए। रत्न मुनि जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, केदारनाथ सेक्सरिया इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गान एवं गणेश राम नागर सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं की नाट्य प्रस्तुति आपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति ने सभी को भाव विभोर कर दिया। प्रतियोगिता दो चरणों में 4 से 7 अक्तूबर और 8 से 11 अक्तूबर तक आयोजित होगी। विभिन्न मंडलों के 1600 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
अंडर-17 बालक वर्ग में बरेली ने लखनऊ को 9-7 से, अयोध्या ने अलीगढ़ को 17-1 से, झांसी ने मुरादाबाद को 10-2 से, वाराणसी ने सहारनपुर को 17-9 से हराया। बालिका वर्ग में झांसी ने चित्रकूट को 15-2 से, वाराणसी ने अलीगढ़ को 8-4 से हराया।
विज्ञापन
संचालन डाॅ. मनोज वार्ष्णेय, डाॅ. प्रिया मिश्रा, डाॅ. अंजुल चौहान और रीनेश मित्तल ने किया। इस दौरान उप शिक्षा निदेशक मनोज गिरि, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, उप शिक्षा निदेशक ऑडिट विनोद बंसल, बीएसए जितेंद्र गोंड, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा, धीरेंद्र कुमार, विश्व प्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह, अनिरुद्ध यादव, सुजीत कुमार, डाॅ. अनिल वशिष्ठ, वर्षा जैन, सोम देव सारस्वत आदि मौजूद रहे।