फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Colorful fountain at the crossroads, beautiful painting on the pillars

चौराहे पर रंगारंग फव्वारा, खंभों पर खूबसूरत चित्रकारी

Mon, 04 Oct 2021 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Colorful fountain at the crossroads, beautiful painting on the pillars
भगवान टॉकीज चौराहे पर सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए फव्वारे का उद्घाटन करते मेयर नवीन जैन। - फोटो : Agra City
आगरा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को भगवान टॉकीज चौैराहे का 75 घंटे में कायाकल्प कर दिया गया। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच मेयर नवीन जैन ने फाउंटेन का बटन दबाया तो चौराहे की खूबसूरती में चार चांद लग गए।
विज्ञापन

इस मौके पर महापौर नवीन जैन ने बताया कि मंडल के व्यस्ततम चौैराहों में से एक भगवान टॉकीज के सौैंदर्यीकरण की मुहिम एक अक्तूबर को गांधी जयंती से शुरू की गई। ओवरब्रिज के पिलर्स पर खूबसूरत पेंटिंग बनाने के साथ ही फाउंटेन लगाने, समतलीकरण और पौधे लगाने के कार्य दिन रात किए गए। ओवरब्रिज के नीचे एलईडी लाइट लगाकर जगमग रोशनी की गई, जिससे शाम के समय चौराहा दूधिया रोशनी में नहाया हुआ नजर आया।
विज्ञापन

चौराहे पर वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। चौराहे के आस-पास सभी दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाकर इंटरलॉकिंग व फुटपाथ बनाया गया। ओवरब्रिज के नीचे महिला व पुरुष शौचालय बनाया गया है। संचालन प्रदीप अग्रवाल द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर नवीन जैन ने कहा कि नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देशन में निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर 75 घंटे में भगवान टॉकीज चौराहे को सजाने संवारने का काम किया है। इसी तरह शहर के अन्य प्रमुख चौराहों का जल्द सौंदर्यीकरण करेंगे। इस मौके पर लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, अपर नगरायुक्त विनोद कुमार गुप्ता, अनिल चौधरी, शरद चौहान, संजय अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, भरत शर्मा, जगदीश पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed