फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   collectrate workers protest over pratapgarh incident

कलक्ट्रेट और तहसील कर्मियों ने धरना देकर की तालाबंदी

Mon, 04 Apr 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
collectrate workers protest over pratapgarh incident
कासगंज में हडताल के चलते तहसील में लगा ताला। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट कर्मी की हत्या करने वाले प्रतापगढ़ एसडीएम और अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। कलक्ट्रेट कर्मियों ने कार्यालयों में तालाबंदी भी की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नितिन जौहरी और उपाध्यक्ष अजीत रायजादा ने बताया कि लालगंज तहसील के वरिष्ठ सहायक सुशील कुमार शर्मा को उपजिलाधिकारी लालगंज ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव ने गलत कार्य कराने के लिए पहले उसकी जमकर पिटाई की, जिससे कर्मी की स्थिति काफी बिगड़ गई। जब उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया तो छाती व गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस मामले में थाना लालगंज प्रतापगढ़ में एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम व तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ। यह घटना दो अप्रैल की शाम को हुई। उन्होंने मांग की है कि एसडीएम व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। संघ ने कहा कि कर्मचारियों के साथ हिंसक व्यवहार करने का किसी अधिकारी को कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोपी एसडीएम की गिरफ्तारी कर सेवा से पृथक करने की मांग की। मृतक कर्मचारी के आश्रितों को एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की। आक्रोशित कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कर्मियों ने एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी कि शीघ्र यह कार्रवाई नहीं हुई तो संघ आंदोलन करेगा। प्रदर्शन के दौरान जिलामंत्री वीपी सक्सेना, राजेश गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार,राहुल अग्रवाल, जयवीर, आरती कुशवाह, संदीप कुमार, खालिद, शाहिद, अशोक शर्मा, सुरेश शर्मा, विजय मिश्रा, मनीराम, अरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed