फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cold wind lasted throughout the day, mercury rolled down, people shivered

दिन भर चली ठंडी हवा, लुढ़का पारा, कंपकंपाए लोग

Sat, 18 Dec 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cold wind lasted throughout the day, mercury rolled down, people shivered
कासगंज में ठंड में ठिठुरते स्कूल जाते बच्चे - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शनिवार सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह के समय वातावरण में कोहरा छाया रहा। वहीं दिन भर ठंडी हवाएं चलती रही। जिससे पारा लुढ़क कर पांच डिग्री तक पहुंच गया और लोग कंपकंपाते नजर आए। ठंड से बचने के लिए लोग तरह तरह के इंतजाम करते रहे।
विज्ञापन

मौसम ने शुक्रवार देर शाम से अचानक करवट बदल ली। ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गईं। रात भर हवाएं चलती रहीं। जिससे पारा लगातार नीचे गिरता चला गया। सुबह के समय घना कोहरा भी वातावरण में छा गया। जिससे सुबह पांच बजे पारा 5 डिग्री तक पहुंच गया। लगातार दो घंटे तक पारा 5 डिग्री पर टिका रहा। जिससे सुबह के समय काफी ठंड रही। गलन भरी सर्दी को देख सुबह के समय घर से टहलने जाने वाले लोग घरों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन

दिन चढ़ने के साथ पारे में सुधार होना शुरू हो तो हो गया, लेकिन अधिकतम पारा 19 डिग्री तक ही पहुंच पाया। दिन भर ठंडी हवाएं चलने से लोगों को काफी दिक्कतें हुई। सबसे अधिक परेशान दो पहिया वाहन चालक हुए। ठंड के चलते लोगों ने अलाव का सहारा लिया। जगह-जगह लोग अलाव के सहारे बैठकर ठंड से राहत पाते देखे गए। तो वहीं धूप में बैठकर भी लोगों ने ठंड से बचने का प्रयास किया। शहर के प्रभु पार्क में बड़ी संख्या में लोग धूप सेकते नजर आए। वहीं घरों पर महिलाएं कामकाज निपटाने के बाद छत पर चढ़ गई। शाम के समय चार बजे तक धूप रही। इसके बाद बादल छाना शुरू होते ही धूप चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed