{"_id":"5e1770a18ebc3e87be2cfccb","slug":"cold-wave-due-to-rain-agra-weather-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Weather: बारिश के बाद मौसम ने फिर ली करवट, गलन बढ़ने से धूप बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather: बारिश के बाद मौसम ने फिर ली करवट, गलन बढ़ने से धूप बेअसर
Fri, 10 Jan 2020 12:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
शीत लहर से ठिठुरे लोग
- फोटो : अमर उजाला
बादल और बारिश के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही शूल की तरह से बर्फीली हवाएं चुभने लगीं। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण पहाड़ों पर चल रही भारी बर्फबारी और वहां से मैदानों तक चल रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे पहुंच गया। दिन में धूप खिली, पर बेअसर साबित हुई।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है तो वहीं बुधवार के मुकाबले एक डिग्री कम रहा। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी के साथ सर्द हवाएं चलती रहीं। न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री रहा जो बुधवार के मुकाबले चार डिग्री नीचे आ गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में कमी आने के आसार हैं। सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है, वहीं दोपहर में धूप निकल सकती है, लेकिन सर्द हवाओं के कारण राहत के आसार कम हैं। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट संभव है।
विज्ञापन
इस सप्ताह ये रहा उतार चढ़ाव
दिन - अधिकतम - न्यूनतम
सोमवार - 21.4 - 9.2
मंगलवार - 22.7 - 11.5
बुधवार - 18 - 13
बृहस्पतिवार - 16.9 - 9.7

Trending Videos
हवा की गुणवत्ता में आया सुधार
बृहस्पतिवार को तेज हवाएं चलने और धूप खिली होने के कारण स्मॉग की चादर नजर नहीं आई। सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन दोपहर में धूप खिलते ही छंट गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 143 दर्ज किया गया। पर्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम की मात्रा में कमी आई है।
हवा की रफ्तार ज्यादा होने से पीएम कणों के साथ प्रदूषण तत्वों में यह कमी आई। पीएम कण न्यूनतम 94 और अधिकतम 223 तक पहुंची। मोनोक्साइड सामान्य से 15 गुना रहा, वहीं सल्फर डाइक्साइड सामान्य से कम दर्ज किया गया। पीएम कण दो गुने और नाइट्रोजन डाइक्साइड की मात्रा भी दो गुना तक पहुंच गई।