{"_id":"5df7c9db8ebc3e87cc2f0b40","slug":"cold-mainpuri-news-agr420381913","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें, नौ डिग्री पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें, नौ डिग्री पहुंचा तापमान
विज्ञापन
सोमवार को शहर में छाया कोहरा
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े के शुरू होते ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते तीन दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी के चलते लोग दिन भर ठिठुरते रहे। दिन में धूप न निकलने के चलते लोगों को राहत नहीं मिली तो वहीं शाम होते ही सर्दी गलन बढ़ा दी।
तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद लगातार मौसम में सर्दी बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी सर्दी बढ़ने के चलते लोगों को परेशानी हुई। अधिकतम तापमान जहां 19 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस। सर्द हवाओं के चलते भी लोग परेशान नजर आए। सड़कों पर जहां दिन भर लोग ठिठुरते रहे तो वहीं घरों में भी कोई खास राहत नहीं मिल सकी।
आसमान में बादल छाने से सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हो सके। शाम को फिर सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। बाजारों में भी सर्दी का असर साफ नजर आया। दुकानों पर जो भीड़ रोजाना रहती थी, उसकी तुलना में सोमवार को आधे ही ग्राहक बाजार में नजर आए।
विज्ञापन
ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे
सर्दी के चलते सोमवार को सुबह छोटे-छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। सड़कों पर ठिठुरते बच्चे किसी तरह स्कूल पहुंचे। वहीं पूरे दिन धूप न निकलने के चलते उन्हीं सर्दी में परेशान होना पड़ा। स्कूल की छुट्टी के समय भी मौसम में कोई राहत नहीं मिल सकी।
एक सप्ताह के तापमान पर एक नजर
दिनांक न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
11 दिसंबर 11 23.1
12 दिसंबर 11 24.1
13 दिसंबर 14 19.1
14 दिसंबर 13.1 19.1
15 दिसंबर 11 19.1
16 दिसंबर 9.1 19.2