{"_id":"5fcd1c4c8ebc3ecfdf3a3b9a","slug":"cold-diera-mainpuri-news-agr4709098142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड डायरिया और अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड डायरिया और अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल में भर्ती कोल्ड डायरिया से पीड़ित एक मरीज की रविवार को मौत हो गई। कुचेला सीएचसी क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी एक वृद्ध ने अस्थमा से पीड़ित होने पर दम तोड़ दिया। इसके अलावा जिला अस्पताल में कोल्ड डायरिया से पीड़ित 11 मरीज रविवार को भर्ती कराए गए। इनमें से चार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया है।
रविवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद होने के चलते इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। यहां सबसे अधिक मरीज कोल्ड डायरिया से पीड़ित पहुंचे। भोगांव के मोहल्ला शहीद निवासी नूर मोहम्मद की 65 वर्षीय पत्नी बफतान को शनिवार रात कोल्ड डायरिया से पीड़ित होने पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएचसी कुचेला क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी 62 वर्षीय रामब्रेश को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी।
परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। यहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। रविवार को जिला अस्पताल से कोल्ड डायरिया से पीड़ित चार मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। ईएमओ की ड्यूटी कर रहे डॉ. गौरव पारिक ने बताया कि एक मरीज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में लाया गया था उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं चार मरीजों को रेफर किया गया है।