फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   COD employee wife found dead in room in Agra parents accused son-in-law of strangling her to death

UP: कमरे में मृत मिली सीओडी कर्मी की पत्नी, मायकेवाले बोले- दामाद के दूसरी महिला से संबंध; गला दबाकर मार डाला

Mon, 17 Jun 2024 11:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 11:42 PM IST
सार

ताजनगरी में सीओडी अधिकारी की पत्नी कमरे में मृत मिली। खबर पाकर पहुंचे मायकेवालों ने कहा कि दामाद के किसी दूसरी महिला के साथ संबंध हैं। उन्होंने बेल्ट से बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है।

विज्ञापन
COD employee wife found dead in room in Agra parents accused son-in-law of strangling her to death
woman demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रोहता स्थित कृष्णा ग्रीन पैलेस फेज-2 में रहने वाले सीओडी कर्मी की पत्नी का शव सोमवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष का आरोप है कि बेल्ट से गला दबाकर पति ने पत्नी की हत्या की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


मलपुरा थाना क्षेत्र के रोहता में सीओडी-509 में तैनात जितेंद्र कुमार का घर है। जितेंद्र का विवाह 10 मार्च 2016 को जगदीशपुरा की निधि के साथ हुआ था। एक बेटा और बेटी हैं। सोमवार सुबह पुलिस को निधि की मौत की सूचना मिली। मायके पक्ष से निधि के चाचा पूर्व पार्षद महेश ने पुलिस को बताया कि पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है। पिछले 15 दिन से दंपती में विवाद हो रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार रात निधि ने फोन कर अपनी बहन को घर बुलाया था। सुबह संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गई। शरीर पर चोट के निशान थे। दाएं हाथ की एक अंगुली कटी मिली। उन्हें हत्या का शक है। प्रभारी निरीक्षक मलपुरा के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में पति

मलपुरा पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। परिजन के आरोप के आधार पर पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है। केंद्रीय आयुध डिपो वर्कशॉप में तैनात पति सरकारी कर्मचारी है।

सीमा विवाद में उलझी पुलिस

महिला की हत्या की सूचना पर सदर और मलपुरा पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। तीन घंटे तक यह तय नहीं हो सका कि क्षेत्र किसका है। परिजन की सूचना पर पहले सदर पुलिस पहुंची। युवक को हिरासत में लिया। फिर मलपुरा क्षेत्र का मामला होने के कारण मलपुरा पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed