फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CO patrolled on foot with ITBP soldiers

Agra News: आईटीबीपी के जवानों के साथ सीओ ने किया पैदल गश्त

Wed, 06 Mar 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 06 Mar 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
CO patrolled on foot with ITBP soldiers
आईटीबीपी के जवानों के साथ सीओ ने किया पैदल गश्त
विज्ञापन

मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण, स्थानीय लोगों से किया संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस सतर्क है। बुधवार को सीओ करहल ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपीएफ) के जवानों के साथ कस्बा के प्रमुख मार्गाें पर पैदल गश्त किया। इस दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में जाकर लोगों से संवाद किया। मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर स्थिति के बारे में जानकारी ली।

मार्च माह में जहां लोकसभा चुनाव को लेकर तिथि की घोषणा संभावित है। वहीं महाशिवरात्रि, होली का पर्व भी है। चुनाव और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। बुधवार को सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने स्थानीय पुलिस बल और आईटीबीपी के जवानों के साथ प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त किया। कस्बा में मिश्रित आबादी वाले स्थलों के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद किया। बाजार में पैदल गश्त के दौरान व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्या आदि के बारे में जानकारी ली। सीओ ने आईटीबीपी के जवानों के साथ कस्बा स्थित संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदेय स्थलों पर भी स्थिति की जानकारी ली। ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शरारती तत्वों के बारे में पुलिस को सूचना दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed