फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CMO inspected the bus stand access check center

सीएमओ ने बस स्टैंड पहुंच जांच केंद्र का किया निरीक्षण

Sun, 04 Jul 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
CMO inspected the bus stand access check center
मैनपुरी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए बाहर से आने वाले लोगों की लगातार जांच की जा रही है। रोडवेज बस स्टैंड पर हो रही जांच का निरीक्षण करने रविवार को सीएमओ पहुंचे। सीएमओ ने सभी चिकित्साधिकारियों को बाहर से आने वालों की जांच जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके पांडेय रविवार की सुबह नगर के रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होंने बसों से बाहर से आने वाले लोगों की जांच का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय 20 यात्रियों की जांच की जा चुकी थी। सीएमओ ने यहां तैनात एलटी नीजर और हरिदर्शन को निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले लोगों की जांच जारी रखी जाए। यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो उससे अवगत कराया जाए। सीएमओ ने जिले के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रो में बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखें। यदि किसी में कोरोना जैसे लक्षण दिखते हैं तो उसकी जांच कराना सुनिश्चित करें। ग्राम और नगर निगरानी समितियों को सक्रिय रखा जाए। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव राव बहादुर, जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed