फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CMO found doctors and employees absent in inspection

सीएमओ को निरीक्षण में अनुपस्थित मिले डॉक्टर और कर्मचारी

Wed, 28 Jul 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
CMO found doctors and employees absent in inspection
े28एमएनपी-33-सीएचसी जागीर का निरीक्षण करते सीएमओ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्थाई रूप से तैनात डॉक्टर और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए, वहीं डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह बुधवार को सुबह 9:10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर पहुंचे। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप यादव अवकाश पर थे। उनके स्थान पर डॉ. अर्जुन सिंह को अस्थाई रूप से बुधवार को जिम्मेदारी संभालनी थी, लेकिन वे अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र पर बेहतर सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया और महिलाओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्हें कुछ कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनका वेतन रोके जाने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए। वहीं डॉ.अर्जुन सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र सिंह गौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed