फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CMO deducted salary of two absent employees

Agra News: सीएमओ ने अनुपस्थित दो कर्मचारियों का काटा वेतन

Fri, 08 Nov 2024 10:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Nov 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
CMO deducted salary of two absent employees
गोधना सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ।
मैनपुरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता ने शुक्रवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थिति मिले दोनों का वेतन काटने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला घनी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर गंगा जमुना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार, संदीप जैन को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपनी ड्यूटी 10 बजे से 4 बजे तक करना सुनिश्चित करें। जिले की सभी पीएचसी / सीएचसी का औचक निरीक्षण जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा कराया जाएगा। कहीं पर कमी मिलने पर वहां के चिकित्सा अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने सीएचसी गोदना घिरोर पर पहुंचे और वहां पर सभी स्टॉफ को ड्रेस में रहने के निर्देश दिए। यहां वार्ड आया और वार्ड ब्वॉय अनुपस्थित स्थित मिले। दोनों का वेतन काटने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीन कुमार यादव को दिए। यहां पर खुशबू यादव नगला नया का ऑपरेशन से प्रसव कराया गया था जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीम को धन्यवाद दिया। टीम में डॉ. विकास यादव, डॉ. पूजा अनिल हजारे, अंजलि, हेमलता, चंद्रभान स्टाफ नर्स, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान, प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed