फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi will hold a public meeting in Ghiror today for Mulayam's son-in-law.

UP Bypoll: मैनपुरी में आ रहे सीएम योगी, मुलायम के दामाद अनुजेश यादव के समर्थन में करेंगे जनसभा

Sat, 09 Nov 2024 01:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 09 Nov 2024 01:48 PM IST
सार

मैनपुरी की करहल विधानसभा से भाजपा की ओर से अनुजेश यादव चुनाव मैदान में हैं। मुलायम के दामाद अनुजेश के समर्थन में सीएम योगी घिरौर में जनसभा करने आ रहे हैं। 

 

विज्ञापन
CM Yogi will hold a public meeting in Ghiror today for Mulayam's son-in-law.
रैली को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : X @myogiadityanath

विस्तार

मैनपुरी के करहल विधानसभा उप चुनाव के लिए शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ घिरोर में मुलायम के दामाद और भाजपा प्रत्याशी अनुजेश सिंह के लिए जनसभा करेंगे। इसके साथ ही चुनाव अब जोर पकड़ जाएगा। शुक्रवार को दिन भर सीएम योगी की जनसभा की तैयारियाें में भाजपा पदाधिकारी जुटे रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट रहा। सीएम जनसभा के बाद मतदाता बैठक को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन





सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद करहल सीट पर उप चुनाव हो रहा है। सपा से मुलायम सिंह यादव के पौत्र पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव प्रत्याशी हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने मुलायम के दामाद अनुजेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही जीत के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। आज सीएम योगी आदित्यनाथ भी मुलायम के दामाद और भाजपा प्रत्याशी के लिए घिरोर में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन


मंडी के पास स्थित मैदान पर वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए शुक्रवार को दिन पर टेंट व बैरिकेडिंग आदि का कार्य चलता रहा। प्रदेश अध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता और जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया ने तैयारियों का जायजा भी लिया। भाजपा मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि सीएम खैर में जनसभा के बाद हेलिकॉप्टर से दोपहर डेढ़ बजे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां वे 1.40 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद 15 मिनट के लिए वे मतदाता बैठक में भी उपस्थित रहेंगे। 2.50 बजे वे हेलिकॉप्टर से कानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम और एसपी ने परखे सुरक्षा के इंतजाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। शुक्रवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी विनोद कुमार सिंह सभास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम प्रसून कश्यप और सीओ चंद्रकेश सिंह को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए। साथ ही हेलिपेड की मजबूत बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed