फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Pushes Early Form-6 Drive Add Missing And New Voters Without Delay

UP: फाॅर्म-6 लेकर रहें तैयार, चुनाव जैसी दिखाएं सक्रियता...सीएम योगी ने पार्टी पदाधिकारियों को दिए ये निर्देश

Tue, 09 Dec 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Dec 2025 09:47 AM IST
सार

मंडलायुक्त सभागार में हुई बैठक में सीएम ने निर्देश दिए हैं कि फाॅर्म-6 लेकर अभी से नए वोट जुड़वाने की तैयारी कर लें। 
 

विज्ञापन
CM Yogi Pushes Early Form-6 Drive Add Missing And New Voters Without Delay
जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लेते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा मंडलायुक्त कार्यालय में सोमवार शाम हुई बैठक में मुख्यमंत्री तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे। हालांकि, उन्होंने आते ही बैठक के दौरान छूट जाने वाले वोटरों को मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि हर विधायक फॉर्म-6 प्रिंट करा ले और अभी से ऐसे युवाओं को चिह्नित कर फॉर्म भरवाना शुरू करे जो 1 जनवरी 2026 को 18 साल के हो रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही अगर एसआईआर के दौरान छूटने वाले मतदाताओं का 11 दिसंबर के बाद पता चल जाए तो उनसे भी तुरंत फॉर्म-6 भरवाकर आवेदन कराएं ताकि उनका वोट मतदाता सूची में जुड़ सके। सीएम ने बैठक में बार-बार इस बात पर जोर दिया कि एसआईआर को गंभीरता से लेना ही होगा। इससे हारी हुई सीटों को जीतने और पूर्व में जीती सीटों के अंतर को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे पहले सीएम ने एक-एक विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों पर हर विधायक से बात की। इस दौरान उन्होंने ऐसी सीटों पर जोर देने को कहा जहां एसआईआर के दौरान एक लाख से अधिक मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



बस्ता लगाकर चुनाव जैसी सक्रियता दिखाएं
संगठन के पदाधिकारियों को मंडल और बूथ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और लगातार उनके पीछे लगे रहने को कहा। सीएम ने कहा कि जैसे चुनाव में बस्ता लगाकर काम किया जाता है, वैसे ही हर मोहल्ले में बैठकर फॉर्म भरवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक लाख से अधिक मतदाता मैप न होने वाली सीटें
सीट             मतदाता

आगरा उत्तर            1.16 लाख
आगरा छावनी 1.20 लाख

आगरा दक्षिण 1.23 लाख
मथुरा शहर             1.84 लाख

फिरोजाबाद             1.64 लाख
मैनपुरी सदर            1.50 लाख

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed