फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi can come to the historical Janakpuri festival of North India

UP News: उत्तर भारत के ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव में आ सकते हैं सीएम योगी, तेजी से चल रही तैयारियां

Sat, 24 Aug 2024 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Aug 2024 09:48 AM IST
सार

आगरा में जनकपुरी महोत्सव इस बार शाहगंज में होने जा रहा है। ऐसे में यहां विकास कार्यों की प्राथमिकता के लिए कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी के साथ बैठक की। इस आयोजन में सीएम योगी भी आ सकते हैं। 
 

विज्ञापन
CM Yogi can come to the historical Janakpuri festival of North India
जनकपुरी महोत्सव समिति - फोटो : अमर उजाला आगरा

विस्तार

आगरा में उत्तर भारत की ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव के विकास कार्यों के बारे में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सर्किट हाउस में जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनकपुरी महोत्सव में शिरकत कर सकते हैं। ऐसे में लेटलतीफी और ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन



 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव में लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीराम और जनक महल के दर्शन करने आते हैं। सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी सामंजस्य बिठाकर समय से पहले विकास कार्य पूरा कराएं। मंत्री ने पुलिस, यातायात, नगर निगम, जल निगम, जल संस्थान, आगरा विकास प्राधिकरण, टोरंट पावर, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से विकास संबंधी कार्य की प्रगति पूछी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, एडीए की उपाध्यक्ष एम अरून्मोली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव, एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी, जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, हेमंत भोजवानी, डॉ. अलौकिक उपाध्याय, संजय अग्रवाल, गौरव राजावत, अनुराग उपाध्याय, मुनेंद्र जादौन, दिलीप खंडेलवाल, सुनील करमचंदानी, सियाराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed