{"_id":"5a7b20104f1c1b641f8b46ab","slug":"cm-yogi-and-governor-will-come-to-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले वृंदावन जाएंगे CM योगी, राज्यपाल भी होंगे साथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले वृंदावन जाएंगे CM योगी, राज्यपाल भी होंगे साथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम, एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल भी 11 फरवरी को मथुरा आ रहे हैं। मथुरा से पहले मुख्यमंत्री का आगमन वृंदावन में होगा। इसके लिए तैयारियों का जायजा बुधवार को डीएम, एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल पर मौका मुआयना करते हुए लिया।
11 फरवरी को हासानंद गोचर भूमि न्यास के तत्वावधान में महामना गोग्राम भूमि पूजन समारोह का आयोजन वृंदावन में होने जा रहा है, जबकि वेटरनेरी विवि में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण होगा।
इन आयोजनों की तैयारियों को लेकर डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने वेटरनेरी विवि और वृंदावन स्थित हासानंद गोचर भूमि का जायजा लिया।

Trending Videos
वेटरनेरी विवि परिसर पहुंचकर दोनों शीर्ष अफसरों ने कुलपति प्रो. केएमएल पाठक से मुलाकात की। तदोपरांत कार्यक्रम स्थल भी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल राम नाईक भी आ रहे हैं।
यहां मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगे। विवि कैंपस में ही हेलीपैड बनाया जा रहा है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री वृंदावन पहुंचेंगे।
यहां मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगे। विवि कैंपस में ही हेलीपैड बनाया जा रहा है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री वृंदावन पहुंचेंगे।