{"_id":"63df7d1da235f5214639ee45","slug":"cm-yogi-agra-visit-postpond-know-reason-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सीएम योगी का कार्यक्रम निरस्त, मेट्रो की भूमिगत खुदाई का शुभारंभ करने के लिए आने वाले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सीएम योगी का कार्यक्रम निरस्त, मेट्रो की भूमिगत खुदाई का शुभारंभ करने के लिए आने वाले थे
Sun, 05 Feb 2023 03:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 05 Feb 2023 03:25 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा किला के सामने भूमिगत स्टेशन की टनल बोरिंग मशीन से खुदाई के कार्यों का शुभारंभ करने के लिए आने वाले थे।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को आगरा आगमन का कार्यक्रम ऐनवक्त पर निरस्त हो गया। वे यहां आगरा किला के सामने भूमिगत स्टेशन की टनल बोरिंग मशीन से खुदाई के कार्यों का शुभारंभ करने के लिए आने वाले थे। दोपहर 3 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचने का कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब सोमवार 12:30 बजे आएंगे।
रविवार को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की पूरी तैयारियां थीं, लेकिन उनके आने से केवल 15 मिनट पहले दोपहर 2.45 बजे कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना दी गई। प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति पहुंचे पर मेट्रो के कार्य देखकर लौट आए। अब प्रशासन की ओर से दी गई सूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर 12.30 बजे खेरिया एयरपोर्ट आएंगे और 12.45 से 1.15 बजे तक मेट्रो के कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे। यहां से वह वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

गंगा, यमुना टीबीएम का करेंगे शुभारंभ
सोमवार को मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में लॉन्चिंग शाफ्ट पहुंचकर रिंग सेगमेंट पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके बाद पूजा-अर्चना कर बटन दबाकर टनल निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। आगरा में टनल बोरिंग मशीनों (टीबीएम) को गंगा और यमुना का नाम दिया गया है, जबकि कानपुर में इनका नाम तात्या और नाना था। हर दिन 10-12 मीटर तक टनल तैयार की जाएगी। यूपी मेट्रो कारपोरेशन की ओर से आगरा मेट्रो के भूमिगत भाग में अप एवं डाउन ट्रैक के लिए दो समानांतर सुरंगों का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन