Mainpuri Bypoll: योजनाओं के आंकड़ों से सीएम योगी ने भरे विकास की तस्वीर में रंग, बताए सरकार के कार्य
शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी में जनसभा करने आए तो उन्होंने परिवारवाद को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। वहीं भाजपा सरकार की योजनाओं को भी गिनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में सैफई परिवार विकास के नाम पर वोट मांग रहा है। इसी के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनसभा में केंद्र और राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं के आंकड़ों से विकास की तस्वीर में रंग भरे। उन्होंने एक-एक कर सभी लाभार्थीपरक योजनाओं का नाम लेते हुए मैनपुरी में बीते साढ़े पांच सालों में उनके लाभार्थियों की संख्या गिनाई। आंकड़ों के सहारे सीएम ने जनता को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
समाजवादी पार्टी उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव और उनके द्वारा कराए गए विकास के नाम पर मैदान में है। इसके साथ ही भाजपा द्वारा मैनपुरी में कराए गए विकास पर सवाल भी सपा खड़े करती रही है। शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी में जनसभा करने आए तो वे इस सवाल का जवाब अपने साथ लेकर आए थे।
सीएम योगी ने गिनाईं योजनाएं
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के आंकड़ों से मैनपुरी के विकास की तस्वीर में रंग भरा। उन्होंने एक-एक योजना में मैनपुरी के लाभार्थियों की संख्या बताई। उन्होंने कहा साढ़े पांच सालों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मैनपुरी में साढ़े 37 हजार परिवारों को छत मिली। अगर सपा ने विकास किया था तो इन परिवारों को अपनी छत क्यों नहीं मिली थी।
उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना, वृद्धावस्था पेंशन, गोल्डन कार्ड, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन और मातृवंदन योजना के लाभार्थियों के भी आंकड़े जनता को बताए। उन्होंने कहा कि ये मैनपुरी के विकास के आंकड़े हैं आगे भी मैनपुरी का विकास जारी रहेगा।
मैनपुरी को समाजवाद नहीं रामराज्य की है जरूरत
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब मैनपुरी को समाजवाद की नहीं बल्कि रामराज्य की जरूरत है। जहां जाति, क्षेत्र और मजहब को किनारे रखकर सबका साथ और सबका विकास किया जाए। ऐसे समाज के लिए उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को भारी मतों से जिताने की अपील की।