फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath to meet BJP leaders at Tourist facility Vrindavan

'मथुरा-वृंदावन को जाम से मुक्ति दिलाएं मुख्यमंत्री जी', भाजपाइयों ने बताईं जिले की समस्याएं

Mon, 15 Feb 2021 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Feb 2021 12:39 AM IST
सार

  • महानगर के भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री को बताईं जनपद की समस्याएं
  • मांग- राया कस्बा में बने एलिवेटेड मार्ग, टीटीजेड जोन का कम हो जाए दायरा

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath to meet BJP leaders at Tourist facility Vrindavan
वृंदावन: बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्रीगण और जिले के अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में पर्यटन सुविधा केंद्र पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। करीब 15 मिनट की मुलाकात में भाजपाइयों ने गड्ढा मुक्त सड़क, शहर में जाम और राया पर एलिवेटेड रोड बनाने की बात रखते हुए सीवर लाइन डाले जाने में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने की जाने की मांग की। इसके अलावा संगठन की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


ब्रज तीर्थ विकास परिषद और संतों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महानगर भाजपा के पदाधिकारियों से मिले। महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से राया में एलिवेटेड रोड बनाने की बात कही। कारण बताया कि अलीगढ़ जाने और आने वालों को घंटों तक जाम में फंसना पड़ता है। 
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष ने जनपद में टीटीजेड (ताज ट्रिपोजियम जोन) का दायरा कम किए जाने की मांग रखी। इससे जनपद में इंड्रस्टीज लगने से युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा। महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने सीवर लाइन डालने जाने में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने के साथ ही सड़कों को दुरुस्त किए जाने की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री राजू यादव ने शहर को जाम से मुक्ति की मांग रखी। महामंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया कि मथुरा-वृंदावन में दर्शन को भक्त आते हैं, पर जाम में फंसने से इनको परेशान झेलनी पड़ती है। मुख्यमंत्री ने आश्वास्त किया कि जल्द ही समाधान होगा। इस मौके पर उर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, यूपी सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह, सांसद हेमामालिनी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, उपाध्यक्ष सत्यपाल चौधरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed