फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath reached Mainpuri will gift many schemes

UP News: कन्नौज कांड पर सीएम योगी इशारों में कह गए ये बड़ी बात, बोले- नवाब ब्रांड इनका असली चेहरा

Tue, 03 Sep 2024 02:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Sep 2024 02:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को इंटर कॉलेज बरनाहल पहुंचे। यहां देऱी से आने पर क्षमा मांगी, उसके बाद सपा पर जमकर निशाना साधा। 
 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath reached Mainpuri will gift many schemes
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यना  मंगलवार को विधानसभा करहल क्षेत्र के बरनाहल पहुंचे। सीएम ने अपने भाषण के दौरान सपा पर हमलावर रहे। सीधे निशाने साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा के डीएन में अराजकता और गुंडगर्दी है। कन्नौज का नवाब ब्रांड ही इनका असली चेहरा है। इस दौरान सीएम ने 361 करोड़ की 379 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

एके इंटर कॉलेज बरनाहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो घंटे की देरी से पहुंचने के लिए पंडाल में मौजूद जनता से क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि मैनपुरी मयन ऋषि, मार्कंडेय ऋषि और च्यवन ऋषि की तपोभूमि रही है। इसके साथ ही स्वाधीनता संग्राम आंदोलन से भी मैनपुरी का पुराना नाता रहा है। लेकिन सपा सरकार ने मैनपुरी के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया। वीवीआईपी जिला होने के बाद भी यहां विकास नहीं हो सका। सपा सरकार ने विकास के लिए आए धन की लूट की। न केवल मैनपुरी बल्कि उत्तर प्रदेश के सामने भी पहचान का संकट खड़ा किया।

विज्ञापन


 

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में अराजकता और गुंडगर्दी है। इनका असली चेहरा अयोध्या और लखनऊ में बेटी के साथ हुई घटना में सामने आया। योगी ने कहा कन्नौज का नवाब ब्रांड ही इनका असली चेहरा है।

उन्होंने सपा पर नौकरियों में फर्जीवाड़ा करने और सरकारी धन की लूट करने का आरोप भी लगाया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 2017 से पहले जब भर्ती निकलती थी तो हर नौकरी बिकती थी। चाचा और भतीजे वसूली करते थे और इस वसूली में समान रूप से भागीदार होते थे। ज्यादा वसूली हो जाने पर भतीजा चाचा को धक्का मारकर झोला उठाकर भाग जाता था। 

 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा को मैनपुरी और इटावा ही नहीं बल्कि अपनी चिंता था। जब उत्तर प्रदेश सुरक्षित नहीं रहा तो इन लोगों ने अपने लिए विदेशों में द्वीप खरीद लिए। हमें और आपको तो इसी उत्तर प्रदेश में रहना है। 2017 में जब भाजपा की सरकार आई तो प्रदेश में अराजकता और माफियाराज को खत्म करने का काम किया गया।

शिवपाल सिंह यादव पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि चाचा की तो आदत है कि धक्का खाकर वहीं पड़े रहना। लेकिन करहल और उत्तर प्रदेश की जनता अब धक्का नहीं खाएगी। आज प्रदेश में लूट, अपहरण और बेटियों से दुष्कर्म जैसी घटनाएं नहीं होती हैं। अगर कोई ऐसा करने का दुस्साहस करता है तो सरकार ऐसी कार्रवाई करती है कि उसकी सात पीढि़यां को उससे सबक मिलता है। 

काशी और अयोध्या हुआ पूरा, मथुरा में काम जारी

मैनपुरी और करहल की जनता को 361 करोड़ की परियोजनाओं के लिए बधाई देते हुए सीएम कहा कि अब काशी में मंदिर बन गया है, अयोध्या में भी रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं और मथुरा में भी युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।

सीएम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार ने तो जन्माष्टमी के आयोजन पर भी पाबंदी लगा दी थी, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed