फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath inaugurated and foundation of many projects in Mathura

मथुरा को सौगात: मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तरीके से किया 45 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Sat, 08 Jan 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 12:02 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पर्यटन विभाग और उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 45 करोड़ की इन योजनाओं में गोवर्धन-मथुरा की मल्टीलेवल पार्किंग और गोवर्धन बस स्टैंड शामिल हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugurated and foundation of many projects in Mathura
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पर्यटन और संस्कृति विभाग द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें मथुरा जनपद से जुड़ी नौ योजनाएं शामिल रहीं, जिनका निर्माण पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा किया गया है। 

विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की विकास योजनाओं में मथुरा का बार-बार उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भूमि के विकास की यह यात्रा अनवरत जारी रहेगी। 
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय पर्यटन संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम से राज्यमंत्री अजय भट्ट, उप्र के पर्यटन संस्कृति मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक पूरन प्रकाश, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नगेंद्र प्रताप, डीएम नवनीत चहल, महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु भी जुडे़।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं का विवरण
- मल्टीलेवल पार्किंग गोवर्धन- लागत: 1582.22 लाख।
- मल्टीलेवल पार्किंग, ओपन थियेटर जुबली पार्क डैंपियर नगर- लागत: 20 करोड़।
- रसखान की समाधि महावन- लागत 245 लाख।
- दीनदयाल उपाध्याय जन्मस्थली- लागत: 498 लाख।
- नंदगांव विकास कार्य- लागत : 48.30 लाख।
- महावन विकास कार्य- लागत: 48.08 लाख।
- शांतनु कुंड पहुंच मार्ग व अन्य कार्य- लागत: 47.57 लाख।
- बैरू बाबा मंदिर विकास कार्य मांट- लागत : 48.65 लाख।
- राजादेवी सिंह की समाधि स्थल राया- लागत: 09.66 लाख।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed