फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Lok Sabha Election CM Yogi Adityanath rally in etah news in Hindi

चुनाव 2024: जलेसर में सीएम योगी बोले- 'मोदी जी सरकार चलाएंगे, विरोधियों से कह दो 5-10 साल फातिहा पढ़ लें'

Sun, 28 Apr 2024 05:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 05:21 PM IST
सार

CM Yogi Adityanath Etah Visit:  मुख्यमंत्री योगी ने बिना नाम लिए सपा प्रमुख पर किए प्रहार। सीएम योगी ने कहा कि कल्याण सिंह के लिए इनके मुंह से नहीं निकले संवेदना के शब्द। साथ ही कांग्रेस गठबंधन के घोषणापत्र में तालिबानीकरण का प्रावधान बताया। 

 

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election CM Yogi Adityanath rally in etah news in Hindi
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CM Yogi Adityanath Rally Highlights:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जलेसर के एमजीएम इंटर कॉलेज में चुनावी सभा के दौरान विपक्षियों पर जमकर प्रहार किए। लोगों को बार-बार अयोध्या की याद दिलाते हुए मंदिर का श्रेय लिया। तो कांग्रेस को आतंकवाद के मामले पर विफल ठहराया।
विज्ञापन


सीएम के भाषणा की शुरूआत अयोध्या से ही हुई, कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का श्रेय मोदी जी को जाता है। कांग्रेस को 65 वर्ष तक शासन करने का अवसर प्राप्त हुआ। सपा, बसपा ने भी लंबे समय तक शासन किया। लेकिन न जलेसर की सुध ली और न रामलला के मंदिर की। कांग्रेस ने कहा राम तो हैं ही नहीं। राम भक्त कहते थे रामलला हम आएंगे, सपा कहती थी परिंदा भी पर नहीं मार सकता। अब वहां वहां लाखों भक्त प्रतिदिन आ रहे। रामलला ने होली भी खेली, 500 वर्षों बाद अपना पावन जन्मोत्सव मनाया है। साक्षात भगवान सूर्यदेव ने भी रामनवमी के दिन सूर्य किरणों से उनका तिलक किया। श्रेय लेते हुए फिर कहा, यह अवसर भाजपा के कारण आया है।
विज्ञापन


कांग्रेस, सपा, बसपा के लोग कभी नहीं चाहते थे कि अयोध्या में रामलला विराजमान हों। ये आपकी आस्था, देश की सुरक्षा के साथ खेलने वाले लोग हैं। कांग्रेस गठबंधन का घोषणा पत्र कहता है कि हम भारत के अंदर व्यक्तिगत कानून लागू करेंगे। यानी तालिबानी व्यवस्था लागू करेंगे। जनता से संवाद करे हुए सवाल उछाला, क्या आप तालबानीकरण करने की छूट देंगे? क्या आप तालिबानी शासन लागू होने देंगे, क्या ऐसा होना चाहिए? जवाब नहीं में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को लेकर कहा कि उन्होंने प्रदेश के विकास, श्रीराम जन्मभूमि के लिए पूरा जीवन समर्पित किया। दिवंगत हुए तो सपा के लोगों ने एक भी शब्द संवेदना के व्यक्त नहीं किए। जबकि मुलायम सिंह दिवंगत हुए तो मैं स्वयं उनके गांव गया और श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री जी ने भी श्रद्धांजलि दी थी। लेकिन स्व. कल्याण सिंह के लिए इन लोगों ने एक भी शब्द नहीं कहा। अभी एक माफिया मरे थे, उनकी मौत पर सपा के लोग फातिहा पढ़ने गए थे। चुनाव के माध्यम से सपा के लोगों को बोलिए जाओ, देश मोदी जी चलाएंगे तुम लोग 5-10 साल और फातिहा पढ़ लो, तुम्हारे लिए वो जगह ठीक है।

अब तक के चुनावों को लेकर कहा कि दो चरणों के चुनाव में पूरे देश में एक ही आवाज, एक ही स्वर गूंज रहा है। फिर एक बार ...मोदी सरकार। इसके पीछे मोदी जी ने 10 वर्ष लगातार 24 घंटे सातों दिन परिश्रम किया। तब दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा। तब सीमाएं सुरक्षित हुईं। तब आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान हुआ। पहले कभी भी पाकिस्तान परस्त आतंकवादी विस्फोट करते थे। कांग्रेस की सरकार कहती थी हम देख रहे हैं। आज आतंकवाद, नक्सलवाद की स्थिति समाप्त है। पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देता है कि हमारा हाथ नहीं है।

1947 में भारत को तोड़कर इन्होंने बड़ी ठसक के साथ पाकिस्तान बनाया। आज वहां 23 करोड़ लोग भूखे मर रहे हैं। भारत में सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले सपा के गुंडे आकर वसूली करते थे। गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे।


व्यापारी, बेटियां सुरक्षित नहीं थे। अब अपराधी, माफिया गले में तख्ती लटकाकर घूम रहे हैं कि जान बख्श दो। सपा की सरकार वाले माफिया सत्ता के सरपरस्त का आज पुलिस से सामना होता है तो उसकी पैंट गीली हो जाती है। यह है सरकार की धमक, यह सरकार आपकी सुरक्षा के लिए है। पीएम ने देश को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने की बात की है। हमारा भी संकल्प होना चाहिए आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए हमको वोट देना है। यहां से प्रो. एसपी बघेल की एतिहासिक जीत होनी चाहिए। फिर अयोध्या को याद दिलाते कहा कि एक-एक वोट रामलला के चरणों में भारत की समृद्धि के लिए जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed