फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath addressed public meeting in Karhal Mainpuri

सपा के गढ़ में बोले सीएम योगी: मुलायम सिंह के आशीर्वाद से जीते रामपुर और आजमगढ़, अब मैनपुरी की बारी

Mon, 28 Nov 2022 02:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Nov 2022 02:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मैनपुरी के करहल स्थित नरसिंह इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मैनपुरी की पावन धरा को नमन करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) और सैफई परिवार पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed public meeting in Karhal Mainpuri
करहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सपा के गढ़ करहल में गरजे। जनसभा की शुरुआत जहां उन्होंने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के साथ की तो वहीं नेताजी के आशीर्वाद से मैनपुरी सीट जीतने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि नेताजी के आशीर्वाद से ही रामपुर और आजमगढ़ भी जीते, अब मैनपुरी की बारी है। इस दौरान उन्होंने सैफई परिवार जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


करहल के नरसिंह इंटर कॉलेज में सीएम योगी मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में जनसभा करने आए थे। उन्होंने कहा कि मैनपुरी महात्मा विदुर और महर्षि श्रृंगी जैसे ऋशि मुनियों की तपोभूमि रही है। ये तपोभूमि इस बार इतिहास लिखेगी। 
विज्ञापन


योगी ने इस बार अपने भाषण की शुरुआत नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के साथ की। उन्होंने कहा कि 2019 में ही मुलायम सिंह यादव ने संसद में कहा था कि अब आएगी तो भाजपा ही। उनके इसी आशीर्वाद से भाजपा ने रामपुर और आजमगढ़ को जीता और अब मैनपुरी को भी जीतने जा रही है। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास सभी को मौका देता है, इस बार मैनपुरी के पास मौका है एक नया इतिहास लिखने का। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath addressed public meeting in Karhal Mainpuri
करहल में सीएम योगी, पास खड़े भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य - फोटो : अमर उजाला

सैफई परिवार पर साधा निशाना 

सैफई परिवार पर निशाना साधते हुए सीएम योगी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सैफई परिवार को मंत्री से लेकर ब्लॉक प्रमुखत तक परिवार का ही चाहिए। वह पार्टी समाजवाद की बात करती है जिसका चरित्र ही वंशवाद है। उन्होंने कहा ये नया उत्तर प्रदेश है। यहां अब गरीबों की जमीनें नहीं कब्जाई जाती हैं। 

उन्होंने कहा कि अगर कोई गरीब की जमीन और घर कब्जाने का काम करता है तो उसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर गरीबों को आवास देने का काम भाजपा कर रही है। उन्होंने रघुराज सिंह शाक्य को जिताने के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अब समय कम है। कार्यकर्ता एक-एक मतदाता से वोट के लिए अपील करें। उन्होंने जनता से निश्चिंत होकर जाने का वादा भी लिया। 

शिवपाल को बताया पैंडुलम 

सीएम योगी ने अपने भाषण में प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को चाचा कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चाचा शिवपाल की स्थित तो पैंडुलम जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि वे फुटबॉल बने हुए हैं। विधानसभा चुनाव की याद दिलाते हुए योगी बोले कि तब  शिवपाल सिंह को बैठने के लिए कुर्सी का हैंडिल मिला था। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी भाजपा ने कोई एक परिवार का नहीं है, फिर भी सभी भाजपा परिवार में एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि वे मैनपुरी को भाजपा परिवार में मिलाने आए हैं।

CM Yogi Adityanath addressed public meeting in Karhal Mainpuri
सीएम योगी ने करहल में की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

नौकरी निकलते ही शुरू हो जाती थी वसूली 

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के दौरान भर्तिंयों में हुए भ्रष्टाचार पर भी सीएम योगी ने घेराबंदी की। उन्होंने कहा कि नौकरी निकलते ही चाचा और भतीजे नौजवानों से वसूली पर निकल लेते थे। युवाओं का शोषण होता था और बदनाम मैनपुरी इटावा होता था। अब बिना किसी भेदभाव को हर वर्ग को सरकारी नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के साथ ही विकास के लिए 30 हजार करोड़ की योजनाएं चल रही हैं। मैनपुरी का विकास भी ऐसा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed