फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath addressed Dharm Sabha gathering in Agra

UP: सीएम योगी की संतों से अपील, मोबाइल का उपयोग कर दें कम; इस पर जो दिखता है, वो जरूरी नहीं सच हो...

Wed, 26 Mar 2025 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Mar 2025 12:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आ चुके हैं। वे सीधे राजामंडी स्थित नाथ संप्रदाय के श्री दरियानाथ मंदिर में आयोजित शंखढाल कार्यक्रम और धर्मसभा में पहुंचे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed Dharm Sabha gathering in Agra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आगरा में दिवंगत संत योगी सिद्धनाथ जी के शंखाढाल एवं भंडारा कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने राजा की मंडी स्थित प्राचीन दरिया नाथ मंदिर में पूजा- अर्चना भी की। सीएम योगी ने यहां संतों की धर्म सभा को संबोधित भी किया। सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के बाद संतों का सबसे बड़ा जमावड़ा आज ब्रज की भूमि पर हो रहा है। महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता सभी ने देखी। यह संतों का आशीर्वाद था, उनका संकल्प था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP News: महाराष्ट्र नहीं, यूपी सरकार बनाएगी शिवाजी स्मारक; पर्यटन मंत्री ने किया ये दावा...देखें VIDEO
विज्ञापन




सीएम ने कहा कि देश और दुनिया ने देखा कि 45 दिनों में 66 करोड़ से अधिक लोग प्रयागराज पहुंचे थे। यह सनातन धर्म की ताकत है। उन्होंने कहा कि हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि सनातन धर्म/ नाथ संप्रदाय का एक म्यूजियम बनाया जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पूरे देश से आए 1000 से अधिक साधु- संत मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
Trending Videos

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद राम मंदिर का बनना संभव हुआ है, तो देश के अन्य जगहों पर भी संभावना बनी हैं। अयोध्या में राम मंदिर का बनना और महाकुंभ का आयोजन, दोनों संतों के संकल्प से पूरा हुआ। पहले माना जाता था कि महाकुंभ का आयोजन केवल संतों का है। लेकिन, संतों ने पूरे भाव के साथ समाज को जोड़ने का काम किया तो देखते ही देखते 66 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का आंकड़ा पार कर गया। इनमें साधु- संत करीब 50 लाख थे। 

ये भी पढ़ें -  CM Yogi: योगी के सरकार के 8 साल...दावों में सबकुछ बेमिसाल, लेकिन आगरा में नहीं बदला हाल; रुके पड़े हैं ये काम

सीएम योगी ने कहा कि सनातन का दौर अब दुनिया के अंदर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि संतों की साधना की सिद्धि है। उनके संकल्पों का मूर्तरूप है। महाकुंभ के अवसर पर पूरे देश और दुनिया ने देखा है। 45 दिनों में 66 करोड़ों से अधिक संत और श्रद्धालुजन प्रयागराज आए। इतना बड़ा समागम दुनिया के अंदर कहीं नहीं हुआ। ये ताकत सिर्फ सनातन धर्म में ही है। उसी सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए। भारत की संयुक्त परंपरा के प्रमुख पंत के रूप में नाथपंती का महत्वपूर्ण स्थान है। संतो को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संतों को संसार के उत्कर्ष के लिए कार्य करना होगा। विरासत और विकास को जोड़ने की एक सेतु के रूप में संत को आगे बढ़ना चाहिए, जो समाज को जोड़ सके, उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें। 

सनातन सुरक्षित रहेगा, तो ही देश सुरक्षित रहेगा
सीएम ने कहा कि सनातन सुरक्षित रहेगा, तो ही देश सुरक्षित रहेगा। उन्होंने साधु संतों से अपील की है कि आप किसी भी पंथ और संप्रदाय से जुड़े हुए हों, लेकिन राष्ट्र और समाज निर्माण के लिए ही कार्य करना चाहिए। उन्होंने साधु- संतों से मोबाइल का उपयोग कम करने की भी सीख दी। कहा कि मोबाइल पर जो आपको दिखता है या सुनते हैं, वह जरूरी नहीं सच हो। ऐसे में साधु संतों को साधना में लीन होकर के समाज को एक करने के लिए कार्य करना चाहिए।  

ये भी पढ़ें -  Chaitra Navratri 2025: नवरात्र पर इस बार आठ दिन रखा जाएगा व्रत, गज पर आ रहीं मां दुर्गा; ये है घट स्थापना का शुभ मुहुर्त





 

सीएम योगी ने प्राचीन भैरव नाथ मंदिर में किया दर्शन- पूजन
धर्मसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले राजा की मंडी स्थित दरिया नाथ मंदिर में स्थित शिव मंदिर के दर्शन किए। उसके बाद दरिया नाथ मंदिर परिसर में स्थित 500 साल पुराना प्राचीन भैरव नाथ मंदिर में पुष्प अर्पित कर दर्शन- पूजन किया। सीएम योगी ने समाधि स्थल के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और उसके बाद सीएम योगी ने धूनी स्थल में चल रहे यज्ञ में आहुति दी। उन्होंने मंदिर परिसर में साधु- संतों के साथ भोजन प्रसादी भी ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने आगरा मंडल के नाथ संप्रदाय के मंदिरों की जानकारी ली और उनके जीर्णोद्धार के लिए साधु- संतों से सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि यह हमारी धरोहर है हमें इनका संरक्षण कर संजोकर रखने की जरूरत है। इस अवसर पर पीठाधीश्वर बालकनाथ जी महाराज, बाबा दीदारनाथ जी महाराज, महंत, प्राचीन दरियानाथ मंदिर, आगरा, महंत पीर योगी शेषनाग जी महाराज, 12 के रमतो के महंत योगी कृष्ण नाथ जी महाराज, 18 के रमतो  के महंत योगी समुंदरनाथ जी महाराज आदि माैजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed