{"_id":"5bcc4badbdec2269bf7d6d7d","slug":"cm-yogi-addressed-the-working-committee-meeting-of-bjp-sc-morcha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पिछली सरकारों ने दलितों का हक नहीं दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पिछली सरकारों ने दलितों का हक नहीं दिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 21 Oct 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
योगी अदित्यानाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी अनुसूचित मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसडी के लिए चलाई जा रही केंद्र ओर प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाई, उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने एससी छात्रों की स्कॉलरशिप में खेल किया, हमने न केवल दो वर्षों की स्कॉलरशिप दी बल्कि राशि मे भी बढ़ोतरी की।
विज्ञापन
योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने दलितों का हक नहीं दिया, उन्होंने अपना घर भरने को लूट खसोट की, समाज को बांटने की राजनीति की, अब भी समाज की धर्म ओर जाति के नाम पर बांटने की साजिश हो रही है, इतिहास गवाह कि जब जब हम बंटे तब तब गुलाम हुए, हम ऐसी गौरवशाली परम्परा से जुड़े हैं, जिसमे महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसा महाकव्य दिया और वेद व्यास जिन्होंने महाभारत जैसा दुनिया का सबसे बड़ा ग्रंथ दिया, संत रैदास दिए और दिए बाबा साहब डॉ. आंबेडकर, जिन्होंने भारत का शासन चलाने को संविधान दिया, इस परम्परा पर हमें गर्व होना चाहिये।
विज्ञापन
बैठक में संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने चुनावी रणनीति के विषय मे जानकारी दी, उन्होंने बताया कि बीजेपी प्रदेश भर में फरबरी तक कई कार्यक्रम चलाएगी, हर बूथ पर कम से कम दो कार्यकर्ता दलित होंगे, प्रदेश भर की सभी बूथ कमेटियों का अभिनन्दन होगा। करीब 4 लाख सदस्य बनाये जाएंगे, नवंबर में सभी विधान सभाओं में पद यात्रा निकाली जाएगी, एससी के प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन होंगे, एससी की एक बड़ी रैली लखनऊ में होगी।
विज्ञापन