{"_id":"611fb3ff8ebc3e79cc14321f","slug":"club-members-are-doing-commendable-work-in-the-field-of-service-kasganj-news-agr504377186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा के क्षेत्र में क्लब के सदस्य कर रहे सराहनीय कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा के क्षेत्र में क्लब के सदस्य कर रहे सराहनीय कार्य
विज्ञापन
कासगंज में लायंस क्लब कासगंज के अधिष्ठापन समारोह में नृत्य प्रस्तुत करती बालिका एवं मंचासीन अति
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। लायंस क्लब कासगंज का 49 वां अधिष्ठापन समारोह श्रीमती गंगादेवी माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया। समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी ने सेवा के संकल्प के साथ शपथ ली। पांच पूर्व सैनिकों का भी सम्मान किया गया। अच्छा कार्य करने वाले क्लब के सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष लायन श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता। क्लब का गठन भी इसी उद्देश्य से किया गया है। जिला में क्लब के सदस्य सेवा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं। नई कार्यकारिणी भी सेवा के इस कार्य को और आगे ले जाएगी। ऐसा उनका विश्वास है। द्वितीय मंडलाध्यक्ष पीके जैन ने क्लब की सदस्यता लेने वाले अनिल जैन, मनीष कुदेशिया, अनुज जौहरी, अनिल महेश्वरी, विजय सिंह को दीक्षा दी।
प्रथम मंडलाध्यक्ष सुनीता बंसल ने अधिष्ठापन कार्यक्रम संपन्न कराया। नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष एके सिंह पुंडीर, सचिव अनुराग माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष मनोज जाखेटिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जोन चेयर पर्सन राजकुुमार जाखेटिया ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
विज्ञापन
लायन देवेंद्र सिंह गुरहार ने पांच सेवानिवृत सैनिकों का सम्मान किया। क्लब परिवार की एक बालिका ने नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। समारोह चेयरमैन लायन हरपाल सिंह सोलंकी, चेयरमैन लायन प्रभात अग्रवाल रहे। इस दौरान अरुण माहेश्वरी, लाल सिंह वर्मा, देवेंद्र सिंह, दिनेश वर्मा, शांतनु चौधरी, पवन विरला, राकेश चोला, मुकेश शर्मा, राधाकृष्ण गोयल, विजय, रामरक्षपाल सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जेसी शर्मा एवं नवीन सक्सेना ने किया।