{"_id":"64189c028f10b0876d0ea0e4","slug":"clouds-remained-throughout-the-day-it-rained-in-the-evening-mainpuri-news-c-25-1-97253-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिन भर छाए रहे बादल, शाम को हुई रिमझिम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिन भर छाए रहे बादल, शाम को हुई रिमझिम बारिश
Mon, 20 Mar 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी।
मौसम साफ होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार चौथे दिन सोमवार को दिन में बादल छाए रहे तो वहीं शाम को रिमझिम बारिश हुई। इससे किसानों की चिंता बनी रही। हालांकि इस बारिश से फसलों में कोई खास नुकसान नहीं हुआ। पूर्वानुमान के अनुसार अभी संकट टला नहीं है, आगे भी मौसम खराब रहेगा।
फसलों के लिहाज से मौसम परेशानी का कारण बना हुआ है। लगातार तीन दिनों से बादल छाए रहने के साथ ही रिमझिम बारिश भी हो रही है। सोमवार को सुबह बादल छाए रहे, लेकिन दिन में कई बार धूप निकली तो फिर बादल छा गए। लेकिन शाम को चार बजे के करीब अचानक रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बहुत अधिक बारिश तो नहीं हुई, लेकिन कटी पड़ी सरसों की फसल में नमी जरूरत बढ़ गई। इससे सरसों की थ्रेसिंग का काम नहीं हो सका।
हालांकि गेहूं और आलू की फसलों में इससे कोई खास नुकसान नहीं हो रहा है। लेकिन चिंता की बात ये है कि फिलहाल मौसम साफ होने की उम्मीद नहीं नजर आ रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 22 मार्च तक बादल छाए रहने के साथ ही बारिश होने की आशंका है।
विज्ञापन
नहीं हुआ गर्मी का एहसास
एक ओर जहां मौसम फसलों के लिए हानिकारक है तो वहीं दूसरी तरफ लोगों के लिए मौसम सुहाना है। सोमवार को भी दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे दिन में भी मौसम सामान्य रहा। लोगों को गर्मी का एहसास भी नहीं हुआ।