फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Closed lanes of the highway will open from January 10

Agra News: 10 जनवरी से से खुल जाएगी हाईवे की बंद लेन

Fri, 05 Jan 2024 06:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 Jan 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
Closed lanes of the highway will open from January 10
10 जनवरी से से खुल जाएगी हाईवे की बंद लेन
विज्ञापन

-धंसे हुए हिस्से की मरम्मत के लिए दो माह से थी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे की बंद लेन 10 जनवरी से खुल जाएगी। दो माह से मरम्मत कार्य के चलते ये लेन बंद चल रही थी। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। लेकिन अब लेन शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।

मैनपुरी जिले की सीमा में दिल्ली-कानपुर हाईवे का निर्माण एपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया गया था। जांच के दौरान भोगांव में जमुना सती धाम के पास कानपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन धंस गई थी। जांच टीम ने इसकी मरम्मत के आदेश दिए थे। मरम्मत के बाद भी जब सुधार नहीं हुआ तो इसे दोबारा बनाने का निर्णय लिया गया। इसके चलते दो माह पहले लेन को बंद कर काम शुरू करा दिया गया था। डायवर्जन के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

सर्दी में कोहरा पड़ने के साथ डायवर्जन के चलते हादसों का खतरा भी बना हुआ था। लेकिन अब जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। दरअसल 10 जनवरी से बंद लेन को मरम्मत के बाद चालू कर दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था के कार्य प्रभारी इंजीनियर सोहन सिंह ने बताया कि मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में है। अब सिर्फ डामरीकरण का कार्य ही बचा है। सोमवार को डामरीकरण कराने के बाद 10 जनवरी से लेन खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed