{"_id":"686213c56f44ca43a4000d52","slug":"clever-thieves-neither-brokelocks-nor-latch-of-house-stole-gold-worth-40-lakhs-police-were-stunned-to-know-met-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शातिर चोर...घर के ताले टूटे न कुंडी, 40 लाख का सोना कर ले गए चोरी, तरीक जान पुलिस भी रह गई सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शातिर चोर...घर के ताले टूटे न कुंडी, 40 लाख का सोना कर ले गए चोरी, तरीक जान पुलिस भी रह गई सन्न
Mon, 30 Jun 2025 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:04 AM IST
सार
आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक घर से चोरों ने 40 लाख रुपये का सोना चोरी कर लिया। हैरानी की बात तो ये है कि घर के ताले टूटे और न कुंडी टूटी मिली। चोरी का ऐसा तरीका जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सदर थाना क्षेत्र के एक घर से चोर करीब 40 लाख रुपये का सोना, चांदी के जेवर और 1.25 लाख रुपये ले गए। मगर ताज्जुब की बात यह रही कि घर के न ताले टूटे और न ही कुंडी उखाड़ी गई। चोर भीतर कैसे घुसे, कैसे बाहर निकले यह पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है।
मुस्तफा क्वार्टर, सदर निवासी मनोज कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका पैतृक घर शिकोहाबाद में है। उन्होंने पुलिस को बताया कि खेत पर पंप खराब थी। वह पांच जून को उसे ठीक कराने गए थे। बाद में पत्नी और बच्चों को भी गांव ले गए।
ये भी पढ़ें - मौत का सन्नाटा: एक-एक कर उठीं चार अर्थियां, चीत्कार ने चीरा कलेजा; पूरा गांव रो पड़ा...फिर पुलिस ने दिया कंधा

मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। चाबी पड़ोसी को देकर गए थे। शनिवार रात 8 बजे लौटकर आए। मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर गए। कमरों के ताले खोले तो देखा सामान फर्श पर बिखरे थे। अलमारी खुली थी। घर की पहली मंजिल पर लाइट जल रही थी। चोर तकरीबन 40 लाख का सोना, एक किलो चांदी और 1.25 लाख रुपये ले गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किए। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें - आगरा में बारिश से बुरा हाल: हाईवे से लेकर प्रमुख सड़कें तक जलमग्न, घरों-दुकानों में भरा पानी...तस्वीरें
ये भी पढ़ें - आगरा में बारिश से बुरा हाल: हाईवे से लेकर प्रमुख सड़कें तक जलमग्न, घरों-दुकानों में भरा पानी...तस्वीरें
चोर कहां से घुसे, बना पहेली
मनोज कुमार के घर के अंदर जाने का एक ही दरवाजा है। वहां ताला लगा था। जब परिवार आया तो दरवाजे पर ताला लगा भी था। यह टूटा नहीं था। कुंडी भी उखड़ी नहीं थी। इसके बावजूद चोरी हो गई। चोर अंदर कैसे घुस गए, यह पहेली बना हुआ है।