{"_id":"5ee0cf9bdf1ff97a1b76bd3d","slug":"clerk-of-directorate-electrical-safety-found-died-at-room","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः विद्युत सुरक्षा निदेशालय के क्लर्क की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः विद्युत सुरक्षा निदेशालय के क्लर्क की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Wed, 10 Jun 2020 05:49 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Jun 2020 05:49 PM IST
सार
- फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए
- मौत का कारण स्पष्ट नहीं
विज्ञापन
बाबू की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विद्युत सुरक्षा निदेशालय के मैनपुरी कार्यालय में तैनात आशुलिपिक का शव बुधवार को कार्यालय परिसर स्थित कमरे में मिला। एएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
लखनऊ के राजा का पुरम निवासी 45 वर्षीय महेश कुमार रावत करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अलीगढ़ से तबादला होकर जनपद स्थित विद्युत सुरक्षा निदेशालय के कार्यालय में आशुलिपिक के पद पर आए थे। करीब एक माह पूर्व पेट्रोल पंप के पास स्थित मकान में स्थित कार्यालय के नीचे एक कमरे में किराए पर रहने लगे थे।
झुलसाते लू के थपेड़े और आसमान से बरसती आग से मिली राहत, ऐसा है जून का आगाज
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह महेश ने अपने सहकर्मी को फोन कर खाना लाने के लिए कहा था। करीब 10:30 बजे जब वह खाना लेकर घर पहुंचा तो कमरे में चारपाई के नीचे महेश की लाश पड़ी देखी।

सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी शहर अभय नरायण राय पुलिस के साथ जांच करने पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने कमरे में जांच करते हुए नमूने एकत्रित किए। अधिकारियों ने खाना लाने वाले कर्मचारी से भी जानकारी ली गई। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नजर नहीं आ रहे थे। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने क्लर्क का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
साथी क्लर्क को बताई थी तबियत खराब होने की बात
मौके पर जांच के दौरान साथी कर्मी बाबू ने बताया कि पहली बार सुबह महेश कुमार ने फोन कर पानी मंगाया था। करीब 8:30 दोबारा फोन आया तो तबियत खराब होने की बात कहते हुए बुखार की दवा मंगाई। जब वह करीब 10:30 बजे कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा बंद था। फोन भी नहीं मिल रहा था। जब अंदर जाकर देखा तो शव जमीन पर पड़ा हुआ था।
क्लर्क का शव उनके कमरे में बरामद हुआ। मौत कैसे हुई इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ओमप्रकाश सिंह, एएसपी