फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clection, political

प्रधान पद के उपचुनाव में महिलाओं का कब्जा

Mon, 08 Jul 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
clection, political
भदवास की प्रधान मिथलेश को को प्रमाण पत्र देते अधिकारी- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में महिलाओं की दबदबा रहा। तीनों ग्राम पंचायतों में महिला प्रत्याशियों को जीत मिली। सोमवार को तीन ब्लॉकों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई गई। जीत के बाद अधिकारियों ने प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

जिले के निधौलीकलां ब्लॉक की ग्राम पंचायत भदवास में हुए चुनाव में मिथलेश कुमारी ने 124 मतों से जीत प्राप्त की। ग्राम पंचायत में मिथलेश कुमारी को 475 मत मिले। वहीं प्रतिद्वंदी प्रत्याशी हरिप्रसाद को 351 मत मिले। यहां पड़े कुल 1421 मतों में से 60 निरस्त हो गए। इसमें अनिल कुमार को 00, पुष्पादेवी को 56, प्रेम सिंह 203, वंदना देवी 265, विपिन कुमार को 11 मत मिले। इस दौरान अधिकारियों ने मिथलेश कुमारी को जीत का प्रमाण पत्र दिया। वहीं मारहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगला श्याम में सुनीता देवी ने महज 19 मतों से जीत प्राप्त की। चुनाव में सुनीता देवी को 210, फूलवती को 191, मीना देवी को 168, राजकुमारी को 126, दुर्गावती 130, पल्लवी 53, रीना कुमारी 25, कुसुमा देवी 25, लक्ष्मी 12 और चंद्रवती को चार मत मिले। यहां कुल पड़े 978 मतों में से 34 निरस्त हो गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बारथर में आशा बनीं प्रधान
जिले की तीन ग्राम पंचायतों में हुए चुनाव में सबसे ज्यादा मत बारथर की आशादेवी को मिले। उन्होंने 1114 मत पाए और 217 मतों से जीत दर्ज की। चुनाव में प्रतिद्वंदी शोलिया को 897 और ललिता देवी को 31 मत मिले। यहां कुल पड़े 2159 में से 117 निरस्त हो गए। अधिकारियों ने प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तीन ग्राम पंचायतों में उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो गया। तीनों प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए गए हैं। महिला प्रधान गांव की सरकार चलाएंगीं।
सुधाकर मैथिल, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed