फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cleanliness of artist's hands is magic

कलाकारों के हाथ की सफाई है जादू

Thu, 28 Apr 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness of artist's hands is magic
मैनपुरी। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर सूचना विभाग के संयोजकत्व में बुधवार की रात जादूगर देव एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा जादू का रंगीन मायाजाल, भजन पार्टी तथा लोकगीत कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि जादू कलाकारों के हाथ की सफाई की विधा है। जिसके सम्मोहन से दर्शकों को आनंद की सुखद अनुभूति प्राप्त होती है। हमारे देश में जादू की पुरानी प्रथा है। इस प्रथा को हमारे कलाकारों ने जीवित रखा है। आज भी लोग इनकी विद्या को पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि भजन एवं लोकगीत पार्टी के कलाकर भी देश की गौरवमयी सांस्कृतिक विरासत को संजो कर रखे हुए हैं। आज भी बड़ी संख्या में लोग लोकगीत, भजन के कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण जरूर कराएं। कलाकारों ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ पर भी जादू के कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया। एसपी अशोक कुमार राय, सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्र, एएसपी मधुबन कुमार सिंह, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा, राजस्व अधिकारी नरेंद्र सिंह, बीएसए कमल सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद लालचंद भारती, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed