फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clean india campaine on right path

क्लीन इंडिया पर हम सही दिशा में: विद्या बालन

Mon, 29 Feb 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Mon, 29 Feb 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
clean india campaine on right path
क्लीन इंडिया अभियान से लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता आई है। लोग अब स्वच्छ भारत और साफ सफाई की बातें तो करने लगे हैं। अच्छी बात ये है कि अब लड़कियां भी शौचालय की मांग कर रही हैं। देशभर से ऐसी खबरें आती हैं तो लगता है कि समाज बदल रहा है। पहले लोगों की सोच में परिवर्तन होना चाहिए। हम एकदम सही दिशा में हैं। यह कहना है क्लीन इंडिया अभियान से जुड़ीं अभिनेत्री विद्या बालन का।
विज्ञापन


डर्टी पिक्चर फेम विद्या बालन ने कहा कि देश की अच्छी तस्वीर बन रही है। वह पहली बार ताजमहल आई। अपने पति सिद्धार्थ के साथ ताज देखने की ख्वाहिश पूरी हुई। अपने खास इंसान के साथ ताज देखने का मौका मिला। यह बेहद खूबसूरत है। लोगों ने बहुत प्यार दिया। विद्या बालन ने कहा कि मैं साहित्य से जुड़ी नहीं। कविताएं पढ़ती नहीं, पर पूनम की कविताएं पढ़कर लगा कि ये मेरे बारे में हैं और जिंदगी से जुड़ी हैं। ताज के पास प्रोग्राम की जानकारी मिली तो मैने ताज लिटरेचर फेस्टिवल के लिए हां कर दी।
विज्ञापन


मई में नजर आएंगी सिनेमा के पर्दे पर
अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा कि वह इन दिनों मराठी फिल्म एक अलबेला में गीता बाली का रोल निभा रही हैं। यह फिल्म भगवान दादा पर बनी बायोपिक है। इसके बाद 20 मई को रिलीज होने वाले फिल्म तीन में वह अमिताभ बच्चन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हैं। अपनी चर्चित फिल्म कहानी पार्ट-2 भी शुरू करने वाली हूं, जिसकी शूटिंग अगले महीने शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed