फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clean air in Agra for the first time in this january last five years

Agra News: पांच वर्षों में पहली बार नए साल में स्वच्छ हवा, एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 से नीचे

Thu, 05 Jan 2023 06:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Jan 2023 06:34 AM IST
सार

वर्ष 2019 से वर्ष 2023 के बीच इस बार जनवरी के पहले तीन दिनों में यह पहला मौका है, जब एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 100 से नीचे रहा है।

विज्ञापन
Clean air in Agra for the first time in this january last five years
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल में पांच वर्षों में पहली बार ताजनगरी की हवा स्वच्छ रही है। वर्ष 2019 से वर्ष 2023 के बीच जनवरी के पहले तीन दिनों में यह पहला मौका है, जब एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 100 से नीचे रहा है। हर बार ताजनगरी की हवा जनवरी की शुरुआत में बेहद खतरनाक और गंभीर स्तर कर रही थी। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पांच सालों के रिकॉर्ड में सबसे खराब हवा दो जनवरी 2022 को रही, जब एयर क्वालिटी इंडेक्स 489 तक पहुंच गया, जबकि सबसे अच्छी हवा इस साल दो जनवरी को रही, जब एक्यूआई केवल 63 रिकॉर्ड किया गया। संजय प्लेस ऑटोमेटिक मॉनीटरिंग स्टेशन पर दर्ज किए गए यह आंकड़े नए साल में लोगों के लिए सुकून भरे रहे। 
विज्ञापन


उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि एयर एक्शन प्लान के तहत हमने एक साल में काफी काम किया है। जो निर्धारित मानक हैं, उसका अन्य विभागों से पालन करा रहे हैं। पालन न करने पर मेट्रो, जलनिगम, एडीए समेत कई विभागों पर जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई सुधरने की वजह

  • फतेहाबाद रोड पर मिट्टी की खुदाई का काम इस साल नहीं
  • इनर रिंग रोड की ओर धूल मिट्टी पर पानी का छिड़काव
  • आवास विकास में सीवर लाइन खुदाई पर पानी का छिड़काव
  • डलाबघरों, कचरे में आग लगाने की घटनाओं में कमी आई
दिन 2023   2022 2021  2020 2019
एक जनवरी 77 205 384 274 414
दो जनवरी 63 489 356 318 407
तीन जनवरी 83 290 234 232 406
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed