फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   class eleven student committed suicide by hanging herself Troubled by lynching in Agra

Agra: 'शोहदे से परेशान छात्रा फंदे से झूली, पड़ोसी महिला बात करने का बनाती दबाव, उसकी धमकी से पिता भी था बेबस'

Sat, 18 Mar 2023 09:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 09:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शोहदे से परेशान 11वीं की छात्रा फंदे से झूल गई। आरोपी छात्रा पर जबरन बात करने का दबाव बनाता था।

विज्ञापन
class eleven student committed suicide by hanging herself Troubled by lynching in Agra
शोहदे से परेशान छात्रा फंदे से झूली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शोहदे से परेशान 11वीं की छात्रा फंदे से झूल गई। आरोपी छात्रा पर जबरन बात करने का दबाव बनाता था। पड़ोस में रहने वाली महिला भी उसका साथ देती थी। शोहदा उसी के मोबाइल पर फोन करता था। वह अपने मोबाइल पर छात्रा को बात करने के लिए दबाव बनाती थी। इससे परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


मामला सदर थाना क्षेत्र का है। छात्रा के पिता पेंटिंग का काम करते हैं। उन्होंने एक युवक और एक महिला के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि ये दोनों उसे धमकी देते थे। इन्होंने ने ही आत्महत्या के लिए उकसाया है। बताया कि शुक्रवार की शाम वो और उसका बेटा काम पर गए थे। पत्नी घर के बाहर बनी दुकान पर बैठी थी। 

विज्ञापन

छह महीने से कर रहा था हरकत 

इसी बीच बेटी ने कमरे में फंदा बनाकर पंखे झूल गई। बताया कि बेटी को बड़ा उखर्रा निवासी भानू परेशान कर रहा था। उसकी मदद मोहल्ले में रहने वाली महिला शारदा करती थी। शारदा, मेरी बेटी को अपने घर बुलाती थी। इसके बाद भानू उसके मोबाइल पर कॉल करके उससे बात करने का दबाव बनाता था। वह छह महीने से यह हरकत कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी कहीं और करने पर जान से मारने की दी धमकी

बताया कि बेटी को परेशान करने की जानकारी जब उन्हें हुई तो उन्होंने भानू को समझाया। उसे बेटी से बात करने के लिए मना किया। इस वह धमकी देने लगा। गाली-गलौज भी करता था। कहता था कि बेटी को नहीं छोड़ेगा। इस पर उन्होंने समाज के लोगों से बात की। उन्होंने भी पंचायत में उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हरकत बंद नहीं हुई। 

आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

बताया कि वह बेटी को धमकाता था कि तुमने दूसरी जगह शादी की तो जान से मार देगा। शारदा भी हर तरह से उसका साथ देती रही। वह दबाव देकर उसे अपने गर बुलाती और मोबाइल पर बात कराती। थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि भानू और शारदा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया गया है। मामले में विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed