फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clashes in firozabad at diwali night

दिवाली पर पटाखा चलाने को लेकर हुए विवाद में चलीं गोलियां, सात लोग घायल

Mon, 28 Oct 2019 04:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Oct 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
clashes in firozabad at diwali night
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में दिवाली पर दो जगह विवाद हो गया। एक जगह तो विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चल गईं। घटना में सात लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी घटना में आतिशबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों तरफ से पथराव हुआ। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद में दिवाली पर पटाखे चलाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गोलियां चल गईं। घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


थाना दक्षिण क्षेत्र में धोबी वाली पुलिया कोटला पजाबा निवासी आशीष कुमार वर्मा घर के बाहर पटाखे चला रहे थे। उनका विवाद नई बस्ती कुआं वाली गली निवासी सौरभ यादव पुत्र विश्वनाथ यादव से हो गया था। दोनों में गाली-गलौज होने के साथ मारपीट हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कराया घायलों का मेडिकल

कुछ देर के बाद कई युवक वहां पहुंच गए। इस बीच किसी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से अफरा-तफरी मच गई। रविवार रात घटना स्थल पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी इंदु प्रभा सिंह के साथ काफी फोर्स पहुंच गया। 

घटना में पद्म सिंह (65) पुत्र रघुवीर सिंह, अमर सिंह (66) पुत्र रघुवीर सिंह, नागेंद्र सिंह पुत्र मुन्नीलाल, अंकित पुत्र नागेंद्र सिंह, अतुल पुत्र अरविंद घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सौरभ पुत्र विश्वनाथ व रचित पुत्र हप्पू यादव घायल हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को घायलों का मेडिकल कराया। 

घटना में घायल पद्य सिंह के पुत्र रोहित वर्मा ने सौरभ यादव पुत्र विश्वनाथ यादव, दिलीप यादव उर्फ पीटर पुत्र राजीव यादव, भूरा यादव पुत्र चरन सिंह यादव उर्फ गुड्डू सहित पांच नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed