फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clashes between up and rajasthan police on mathura border in lockdown

लॉकडाउन: राजस्थान और यूपी के बॉर्डर पर दोनों राज्यों की पुलिस भिड़ी, बैरियर को तोड़ा

Sun, 10 May 2020 02:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 May 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
clashes between up and rajasthan police on mathura border in lockdown
दोनों राज्यों की पुलिस के बीच भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों के प्रवेश को लेकर राजस्थान और उत्तर प्रदेश की मथुरा सीमा पर दोनों प्रदेशों की पुलिस भिड़ गई। राजस्थान की पुलिस ने सीमा पर लगा बैरियर तोड़ डाला। इस दौरान यूपी के दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई श्रमिक बिना जांच के मथुरा में प्रवेश कर गए। सूचना मिलने के बाद भरतपुर और मथुरा जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

राजस्थान से प्रवासी श्रमिक यूपी में आ रहे हैं। इनके प्रवेश के लिए मथुरा प्रशासन ने नियम तय किया है कि प्रत्येक श्रमिक की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और उसका रिकॉर्ड रखा जाएगा। यह जानकारी दर्ज होने के बाद ही श्रमिकों को बसों के माध्यम से उनके गंतव्य को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को मथुरा-भरतपुर सीमा पर राजस्थान की पुलिस प्रवासी श्रमिकों को बिना किसी रिकॉर्ड और थर्मल स्क्रीनिंग के प्रवेश करा रही थी। मथुरा पुलिस ने इसका विरोध किया। उस वक्त तो राजस्थान के पुलिसकर्मी मान गए। देर रात प्रवासी श्रमिकों को यूपी में प्रवेश कराने का प्रयास फिर किया गया।

रातभर होती रही तकरार

मथुरा की सीमा पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों राज्यों की पुलिस आमने-सामन आ गई। इसी दौरान राजस्थान के पुलिसकर्मियों ने सीमा पर लगा बैरियर तोड़ दिया। इससे कई श्रमिक मथुरा में प्रवेश कर गए। पुलिस फोर्स लगाए जाने के बाद इन मजदूरों को रोका गया। 

रातभर दोनों राज्यों के पुलिसकर्मियों में तकरार होती रही। राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारी भी वहां आ गए। सुबह होने पर मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर सहित अन्य पुलिस अधिकारी सीमा पर पहुंच गए। उनके द्वारा राजस्थान भरतपुर के पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत की गई। दोपहर को मथुरा के जिलाधिकारी भी सीमा पहुंचे। 

मथुरा के एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि विवाद के दौरान बहुत से श्रमिकों को राजस्थान पुलिस ने मथुरा में प्रवेश भी करा दिया है। हम उन श्रमिकों की तलाश कर रहे हैं। राजस्थान पुलिस की हठधर्मिता के कारण हमारे दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed