{"_id":"5e8847088ebc3e6fa621854e","slug":"clashes-between-neighbors-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: घर में दिल्ली से आए लोगों के बारे में पूछने पर पड़ोसियों में मारपीट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: घर में दिल्ली से आए लोगों के बारे में पूछने पर पड़ोसियों में मारपीट, मुकदमा दर्ज
Sat, 04 Apr 2020 02:06 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Apr 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी में दिल्ली से आए रिश्तेदारों के बारे में पूछने पर दो पड़ोसियों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ट्रांस यमुना कॉलोनी में रह रही एक महिला ने पति की मौत के बाद दिल्ली निवासी एक युवक के साथ शादी की थी। आठ मार्च को युवक के दिल्ली से कुछ रिश्तेदार घर पर आए हुए हैं। उसके बाद लॉकडाउन हो गया।
रिश्तेदार यहीं फंस गए हैं। शुक्रवार को मोहल्ले के एक युवक को शक हुआ कि पड़ोसी के घर में जो लोग आए हैं, वह कहीं तब्लीगी जमात में शामिल होकर तो नहीं आए हैं। उसने घर जाकर महिला से बात की।

पांच लोगों को हिरासत में लिया
इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 188 का मुकदमा दर्ज किया गया है।
उधर, एत्माद्दौला थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फाउंड्री नगर चौकी क्षेत्र में इलाहाबाद बैंक के पास गौरी जगजीवन नगर निवासी शंकर और विनोद विहार निवासी भोपाल सिंह के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था।
इस पर भीड़ इकट्ठा हो गई। एसआई रज्जन बाबू ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।