{"_id":"5fb41209d8d79f726a76104b","slug":"clash-during-wedding-ceremony-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: गाड़ी हटाने को लेकर शादी समारोह के दौरान मारपीट, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: गाड़ी हटाने को लेकर शादी समारोह के दौरान मारपीट, एक घायल
Wed, 18 Nov 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक और उसके परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले के कस्बा जसराना में मंगलवार को एक शादी समारोह के दौरान रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट में एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला बेलमपुरी में पप्पू की पुत्री तहसीन की शादी थी। विदाई के दौरान दूसरे पक्ष से गाडी हटाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में हुई मारपीट में तहसीन का चचेरा भाई घायल हो गया। मारपीट होने से शादी समारोह में हडकंप मच गया। घटना के बाद जहां एक पक्ष भाग गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद एसएसआई योगेश शर्मा मय थाना पुलिस के मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों से जानकारी हासिल की। घायल को उपचार के लिए भेजा गया। कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन