फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash between two parties over dancing on DJ at wedding ceremony in agra

UP: शादी समारोह में डांस को लेकर विवाद...दुल्हन की विदाई पर मच गई चीखपुकार, आधा दर्जन लोग घायल; देखें वीडियो

Fri, 12 Dec 2025 07:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 12 Dec 2025 07:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। सुबह दुल्हन की विदाई के समय दो पक्षों में टकराव हो गया। पथराव और मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Clash between two parties over dancing on DJ at wedding ceremony in agra
शादी समारोह में दो पक्ष भिड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के छलेसर स्थित मैरिज होम के बाहर दुल्हन की विदाई के समय अचानक दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 
विज्ञापन


वीडियो में दुल्हन की विदाई के समय अचानक दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव होते दिख रहा है। मौके पर अफरातफरी मचने से महिलाएं और बच्चे दहशत में दौड़ते नजर आए। ग्रामीणों ने बताया कि दयालबाग से दुल्हन पक्ष और भागूपुर कुबेरपुर से बारात आई थी। रात में डीजे पर डांस को लेकर कुछ लोगों में विवाद हुआ था। उस समय समझदार लोगों ने मामले को शांत करा दिया था। 
विज्ञापन


अगले ही दिन सुबह विदाई के समय छलेसर के रहने वाले कुछ अराजक तत्व फिर मैरिज होम पहुंच गए और दुल्हन पक्ष को धमकाने लगे।   सुबह मैरिज होम के बाहर सड़क पर दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए, जिन्हें एत्मादपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना का वीडियो वायरल हुआ है, लेकिन किसी भी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed