फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash between SP workers and police who were going to submit a memorandum to the CM

Agra News: सीएम को ज्ञापन देने जा रहे सपाइयों और पुलिस में झड़प

Sun, 26 Jul 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Clash between SP workers and police who were going to submit a memorandum to the CM
ज्ञापन देते सपाई।
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर उन्हें जनसमस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को शनिवार को पुलिस ने रोक दिया। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे सपाइयों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। सपाइयों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन




इसके बाद कार्यकर्ताओं ने फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय के बाहर ही धरना देकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आगरा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, यमुना बैराज, लेदर इंडस्ट्री, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, मेट्रो विस्तार, पेयजल और रोजगार पैकेज लागू करने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं। शब्बीर अब्बास ने शांतिपूर्ण मार्च को बलपूर्वक रोकने को अलोकतांत्रिक करार देते हुए जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने की बात कही। इस दौरान बलविंदर सिंह, जिया चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed