फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

राशन की दुकानों पर चल रही डीलर की मनमानी

Mon, 20 Apr 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
civic
मैनपुरी। शासन प्रशासन भले ही गरीबों तक राशन की उपलब्धता कराने का दम भर रहा हो, लेकिन कई स्थानों पर डीलर अपनी मनमानी कर रहे हैं। शहर के मिश्राना मोहल्ला और नगला गोवर्धन में उपभोक्ताओं ने कम राशन देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई है।
विज्ञापन

पहले गेहूं का वितरण किया गया और अब प्रति यूनिट पांच किलो चावल का वितरण शुरू हो गया है, लेकिन यहां प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए डीलर अपनी मनमानी करते हुए घपलेबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। शहर के मोहल्ला मिश्राना स्थित राशन की दुकान पर बागवान निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि छह यूनिट पर उन्हें 30 किलो चावल मिलना चाहिए था, लेकिन डीलर ने 29 किलो ही दिया। इसी तरह मोहल्ला भरतवाल निवासी अनुज गोस्वामी को भी चार यूनिट पर 19 किलो चावल ही दिए गए।
विज्ञापन

वहीं नगला गोवर्धन के ग्रामीणों ने राशन डीलर द्वारा कम राशन देने की शिकायत जिलाधिकारी से की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कंट्रोल रूम पर भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। शिकायत करने वालों में उमा देवी, गुड्डी देवी, अजय कुमार, चरन सिंह, राकेश कुमार, रामकुमारी, कृष्णा देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई राशन डीलर कम राशन देता है तो इसकी शिकायत करें। मोहल्ला मिश्राना और अन्य शिकायत वाले स्थानों पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed