{"_id":"5e84b89a8ebc3e760829779e","slug":"civic-mainpuri-news-agr436198542","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ हजार खातों में प्रशासन ने भेजी सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ हजार खातों में प्रशासन ने भेजी सहायता राशि
विज्ञापन
01एमएनपी-11-शहर के मोहल्ला भरतवाल में राशन डीलर की दुकान पर लगी लाइन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश सरकार ने श्रमिक परिवारों को सहायता राशि देने की घोषणा की थी। इसके लिए जिले को धनराशि भी आवंटित की जा चुकी है। इसी धनराशि में से मंगलवार को देर रात तक करीब डेढ़ हजार खातों में धनराशि भेज दी गई।
ऐसे परिवार जिनकी आजीविका का साधन मजदूरी है उन्हें शासन द्वारा सहायता दी जा रही है। प्रथम चरण में राज्य सरकार ने तीन करोड़ रुपये की धनराशि जिला प्रशासन को जारी की थी। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन मंगलवार को प्रशासन ने इस धनराशि को पात्रों के खातों में भेजने का काम शुरू कर दिया है। मंगलवार देर रात तक करीब डेढ़ हजार खातों में एक-एक हजार रुपये की धनराशि कोषागार से स्थानांतरित की गई। मुख्य कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल की निगरानी में धनराशि भेजी गई। वहीं अपर जिलाधिकारी भी इस पर नजर बनाए रहे।
आगे भी पात्रों के खातों में धनराशि भेजने का काम जारी रहेगी।
पात्रों के खातों में सहायता राशि कोषागार से भेजी जा रही है। जल्द ही शासन से आवंटित धनराशि को लाभार्थियों के खातों में भेज दिया जाएगा।
बी. राम, अपर जिलाधिकारी।