फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

बदहाली- दो महीने से बस्ती में भरा पानी, दौड़ा करंट, आक्रोशितों ने किया प्रदर्शन

Sat, 09 Jan 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
civic
कासगंज के हुलका मोहल्ला में जलभराव से होकर गुजरती महिला - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर के मोहल्ला हुलका की बस्ती में दो महीने से जलभराव की समस्या है। यहां तक कि जलभराव के कारण जमीन पर बिजली का करंट दौड़ गया इससे दो बच्चे और पशु चपेट इसकी में आ गए। इस समस्या से जूझ रहे लोगों में शनिवार को आक्रोश पनप गया। आक्रोशितों ने बिलराम गेट हुलका तिराहे पर मुख्य सड़क पर एकत्रित हुए। यहां पुलिस पहुंच गई और आक्रोशितों से कहासुनी हो गई। उसके बाद आक्रोशित नगरपालिका परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फोरलेन सड़क किनारे नाला निर्माण को लेकर दो महीने पहले पुलिया चौक होने से मोहल्ला हुलका में जलभराव हुआ था। यहां पुलिया का निर्माण होने के बाद समस्या का समाधान हुआ, लेकिन एक क्षेत्र का पानी पूरी तरह नहीं निकल पाया। आए दिन यहां के वाशिंदे अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

यहां तक कि पानी के बीचों बीच विद्युत पोल खड़े हुए हैं। इन पोलों से विद्युत करंट भी पानी में उतर आया। जिससे राजकपूर का पुत्र अवनेश व अंश चपेट में आ गए। एक भैंस भी करंट की चपेट में आ गई। इस बदहाली से जूझ रहे मोहल्ला हुलका के लोगों में आक्रोश पनप गया। महिलाएं सड़कों पर प्रदर्शन के लिए पहुंची तो पुलिस ने उन्हें हटाया। इस दौरान पुलिस से कहासुनी भी हुई। इधर महिलाओं ने नगरपालिका कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूरी तरह दुर्दशा है। राह निकला दूभर हो गया है। अब तो पानी में करंट भी आ गया। समस्या का समाधान हो- पार्वती-
- कई बार अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे- कैलाश।
- जलभराव होने से संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ है। मच्छर पनप रहे हैं। लोगों के स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीरता नहीं है- मुनेश।
- आए दिन यहां पानी में करंट का खतरा बना रहता है। जलभराव की समस्या का समाधान तो हुआ नहीं, करंट का खतरा और बढ़ गया- वसीर।
- जलभराव की समस्या के पीछे मुख्य कारण है कि पीडब्ल्यूडी ने जो नाली बनाई है वह ऊंची हो गई है। इस कारण निचले इलाके में जलभराव की समस्या है। पीडब्ल्यूडी से संपर्क कर समस्या समाधान की मांग कर रहे हैं। - लवकुश गुप्ता, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed