{"_id":"66edad5acb01e151d20a845a","slug":"city-magistrate-found-country-liquor-being-sold-in-black-late-night-in-firozabad-2024-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरवाजा खट-खटाओ-शराब ले जाओ: ठेके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, ब्लैक में बिकती मिली देशी शराब; दुकानदार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजा खट-खटाओ-शराब ले जाओ: ठेके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, ब्लैक में बिकती मिली देशी शराब; दुकानदार को नोटिस
Fri, 20 Sep 2024 10:44 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:44 PM IST
सार
फिरोजाबाद में नगर मजिस्ट्रेट को ब्लैक में देशी शराब बिकती मिली। प्राइवेट चालक को शराब खरीदने ग्राहक बनाकर भेजा। जिसके बाद शराब 10.24 बजे भी मिल गई। दुकानदार को नोटिस थमाया।
विज्ञापन
देसी शराब की दुकान (फाइन फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रात्रि दस बजे के बाद शराब की बिक्री रोकने को डीएम के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट ने आबकारी टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान भरतनगर ककरऊ कोठी के समीप देशी शराब ब्लैक में बिकती देख उक्त दुकान संचालक को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि नगर में देररात्रि को ब्लैक में शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर में निर्धारित टाइम दस बजे के बाद देशी एवं विदेशी शराब की दुकानों से ब्लैक में शराब की बिक्री धड़़ल्ले से की जा रही थी। इसकी हकीकत अमर उजाला ने उजागर की थी। इसमें दरवाजा खट-खटाओ और शराब ले जाओ..। शासन ने इस खबर को संज्ञान लिया।
विज्ञापन
डीएम रमेश रंजन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को देररात्रि साढ़े दस बजे नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार ने आबकारी विभाग के निरीक्षक के साथ सादा ड्रेस में ककरऊ कोठी भरतनगर में छापेमारी की। नगर मजिस्ट्रेट ने प्राइवेट ड्राइवर ब्रजेश कुमार को देशी शराब के ठेका पर शराब लेने को 10.24 बजे भेजा। उसे 70 रुपया में शराब मिल गई।
विज्ञापन
नगर मजिस्ट्रेट ने आस-पास के दुकानदारों से भी देररात्रि तक शराब की बिक्री होेने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शराब पीकर राह चलती महिलाओं, युवतियों से नशे की हालत में अभद्रता एवं गाली गलौज करते है। नगर मजिस्ट्रेट ने इसे गंभीरता से लिया।
उन्होंने कहा कि देशी शराब की दुकान आशा देवी पत्नी रामू गुप्ता के द्वारा संचालित की जा रही थी। देशी शराब की दुकानदार को नोटिस जारी किया है। उन्होंने नगर के शराब विक्रेताओं को हिदायत दी कि वह निर्धारित समय तक शराब की बिक्री करें। यदि कोई ब्लैक में शराब बिक्री करता मिला तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।