फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   City cricketers may get a new platform, excitement

Agra News: शहर के क्रिकेटरों को मिल सकता है नया मंच, उत्साह

Mon, 19 Jan 2026 06:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 19 Jan 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
City cricketers may get a new platform, excitement
क्रिकेट कोच
आगरा। इस साल होने वाली उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (उत्तर प्रदेश टी-20) में आगरा की टीम बन सकती है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों में उत्साह है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में आगरा की टीम शामिल कराने के लिए लगातार स्तर पर बातचीत और प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें कामयाबी मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

फिलहाल उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में 6 टीमें हैं, जिन्हें प्रदेश के अलग-अलग उद्योगपतियों का सहयोग प्राप्त है। इस वर्ष लीग का विस्तार करते हुए दो नई टीमों को जोड़ने की योजना है, जिससे कुल टीमों की संख्या 8 हो जाएगी। इसी विस्तार में आगरा को शामिल होना है। आगरा की टीम बनने से स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा।
विज्ञापन

स्थानीय क्रिकेट कोच का मानना है कि आगरा में तेज गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की अच्छी खेप है। कोच प्रवीन कुमार ने कहा कि अगर आगरा की टीम बनती है तो यहां के खिलाड़ियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उभरते बल्लेबाज ध्रुव तोमर ने कहा कि यूपी टी-20 में आगरा की टीम बनना उनके जैसे खिलाड़ियों के सपनों को पंख देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed