फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   City and Shuttle Buses will run for Taj Mahotsav in Agra

आगरा में ताज महोत्सव 20 मार्च से: दर्शकों के लिए चलेंगी बसें, इस बार क्या होगा खास, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

Wed, 23 Feb 2022 12:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Feb 2022 12:45 PM IST
सार

आगरा में दो साल बाद ताज महोत्सव का आयोजन हो रहा है। ताजमहल के पास शिल्पग्राम में  20 से 29 मार्च तक शिल्प, कला और संस्कृति का संगम होगा।  

विज्ञापन
City and Shuttle Buses will run for Taj Mahotsav in Agra
ताज महोत्सव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताज महोत्सव में दर्शकों की आवाजाही के लिए सिटी बस और शटल बस चलेंगी। दर्शकों की परेशानी नहीं होगी। उनके आने-जाने की समस्या को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीएम, एडीए, पर्यटन व नगर निगम अधिकारियों के साथ ताज महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


दो साल से ताज महोत्सव स्थगित है। इस बार शिल्प, कला और संस्कृति के संगम महोत्सव का आयोजन 20 से 29 मार्च तक शिल्पग्राम में होगा। 50 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट होगा। तीन साल के कम उम्र के बच्चों का टिकट नहीं लगेगा। स्ट्रीट वेंडर पार्किंग के पास खड़े होंगे। महोत्सव स्थल पर साफ-सफाई और अतिक्रमण को लेकर सख्ती रहेगी। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने बताया कि शिल्पग्राम व आस-पास अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विशेष साफ-सफाई रहेगी। आचार संहिता खत्म होते ही विभिन्न कार्यों के टेंडर जारी हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि फूड स्टॉल व स्थानीय शिल्पियों को स्थल आवंटन में कम शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन के लिए 12 समितियां 

आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने विभागों को मुस्तैदी से जुटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए अलग-अलग 12 समितियां बनी हैं। जिनमें मेला स्थल व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार, सुरक्षा, स्टॉल आवंटन, कलाकार व्यवस्था, टेंडर, प्रायोजक समिति शामिल हैं।

शिल्पग्राम के अलावा सूरसदन व सदर बाजार के मुक्ताकाशीय मंच पर कार्यक्रम होंगे। इनके अलावा अन्य स्थानों पर भी विचार किया जा रहा है। बैठक में डीएम प्रभु एन सिंह, एडीए, नगर निगम, पर्यटन आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

दो साल बाद हो रहा ताज महोत्सव

बीते साल कोरोना संक्रमण के कारण ताज महोत्सव का आयोजन नहीं किया गया था। 2020 में ताज महोत्सव का आखिरी बार आयोजन हुआ था। अब दो साल के बाद हो रहे ताज महोत्सव के लिए लोगों में न केवल इंतजार है, बल्कि क्रेज भी है। 

वर्ष 1992 से महोत्सव का आयोजन लगातार किया जा रहा है। साल 2007, 2012, 2017 और अब 2022 में चुनाव के कारण ताज महोत्सव की तारीखों में बदलाव किया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर ताज महोत्सव की थीम अमृत महोत्सव के रंग ताज महोत्सव के संग रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed