फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Circumambulation of Shiva temples today; a massive surge of faith expected.

Agra News: शिवालयों की परिक्रमा आज, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Sun, 09 Aug 2026 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Circumambulation of Shiva temples today; a massive surge of faith expected.
बल्केश्वर महादेव, परिक्रमा से पहले तैयारी की झलक
आगरा। बल्केश्वर महादेव मंदिर पर सावन मेला रविवार शाम से शुरू हो जाएगा। शहर के चारों कोनों में मौजूद शिवालयों की परिक्रमा के लिए लाखों भक्त तैयार हैं। 44 किमी. लंबी परिक्रमा के लिए आस्था का सैलाब उमड़ेगा। पहली बार नगर निगम की ओर से श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की जाएगी। परिक्रमा मार्ग पर भंडारों के साथ म्यूजिक सिस्टम लगाकर मंच सजाए गए हैं। परिक्रमा के कारण पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन भी किया है।
विज्ञापन

रविवार शाम से शुरू हो रही शिव मंदिरों की परिक्रमा से ठीक पहले नगर निगम ने आनन-फानन में सड़कों के गड्ढे भरे। नगर निगम के प्रभारी चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि सीसी से गड्ढों को भरने का काम कराया गया। चीफ इंजीनियर अजय कुमार राम ने बताया कि कैलाश मंदिर, बल्केश्वर, राजेश्वर, रावली, मन:कामेश्वर और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिरों के पास तथा परिक्रमा मार्ग की खराब लाइटों को भी ठीक कराया गया है।
विज्ञापन

वनखंडी महादेव मंदिर के दो किमी. जंगल क्षेत्र में बल्लियां लगाकर लाइट की व्यवस्था की जाएगी। 10 लाख से ज्यादा भक्तों के परिक्रमा लगाने की संभावना है। परिक्रमा मार्ग की सफाई व्यवस्था के लिए 1500 कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
दो सुपर जोन में बांटा शहर, ड्रोन से होगी निगरानी
आगरा। मंदिरों की परिक्रमा की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। पुलिस ने शहर को दो सुपर जोन में बांटा है। हर जोन की जिम्मेदारी एडीसीपी को दी गई है। सभी प्रमुख मंदिरों पर एसीपी रहेंगे और दो एसीपी परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाएं देखेंगे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था शिफ्टों में होगी।
पहली शिफ्ट दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक और दूसरी शिफ्ट रात 10 बजे से सुबह आठ बजे तक रहेगी। एलआईयू भी तैनात रहेगी। शहर में सेक्टर जोनल व्यवस्था लागू रहेगी। परिक्रमा के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी है। डीसीपी ने बताया कि बल्केश्वर मेले के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि परिक्रमा के दौरान किसी भी परेशानी पर पुलिसकर्मियों या अधिकारियों को सूचना दें। संवाद
------------

जेबकतरों पर रहेगी नजर
बल्केश्वर मेले और परिक्रमा मार्ग पर होने वाले भंडारों के पंडाल पर भीड़ के बीच जेबकतरों के गैंग सक्रिय होने का पुलिस को डर है। इसके लिए संबंधित थाने के महिला और पुरुष कर्मियों की सादे कपड़ों में ड्यूटी लगाई गई है। ये संदिग्धों पर निगाह रखेंगे और कंट्रोल रूम को सूचना देंगे। अस्थायी और स्मार्ट सिटी के कैमरों से निगरानी के लिए अलग टीम तैनात की गई है।
-----------

भक्तों को नहीं होगी परेशानी
परिक्रमा मार्ग के गड्ढे भरवाने के साथ ही जिन सड़कों पर सीएम ग्रिड के तहत काम चल रहा है, वहां गिट्टियां न चुभें, इसलिए बालू बिछाई गई है। भक्तों को कोई परेशानी नहीं होगी। निगम ने घाटों की बैरिकेडिंग के साथ पंडाल और अर्पण कलश की व्यवस्था की है। - संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त

बल्केश्वर महादेव, परिक्रमा से पहले तैयारी की झलक

बल्केश्वर महादेव, परिक्रमा से पहले तैयारी की झलक

बल्केश्वर महादेव, परिक्रमा से पहले तैयारी की झलक

बल्केश्वर महादेव, परिक्रमा से पहले तैयारी की झलक

बल्केश्वर महादेव, परिक्रमा से पहले तैयारी की झलक

बल्केश्वर महादेव, परिक्रमा से पहले तैयारी की झलक

बल्केश्वर महादेव, परिक्रमा से पहले तैयारी की झलक

बल्केश्वर महादेव, परिक्रमा से पहले तैयारी की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed