{"_id":"588ba31a4f1c1bbd7ecf768f","slug":"chunav-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में तय होगी पहले चरण के चुनाव की रूपरेखा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में तय होगी पहले चरण के चुनाव की रूपरेखा

Updated Sat, 28 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : amar ujala
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर चुनाव आयोग की टीम रविवार से दो दिन के लिए ताजनगरी में डेरा डाल देगी। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी और प्रदेश के मुख्य निर्वाचन टी वेंकटेश के अलावा आयोग के चार दर्जन अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्रथम चरण के चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए रणनीति तय होगी।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार मालपाणी के अनुसार, 29 जनवरी को आयोग की टीम विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। शिकायतें और समस्याओं को सुना जाएगा। 30 जनवरी को उन 26 जिलों के जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ बैठक होगी, जहां प्रथम चरण का चुनाव होना है। अब तक की तैयारियों की समीक्षा के अलावा मतदान और मतगणना की तैयारियों को लेकर मंथन होगा। दरअसल, चुनाव आयोग इस बार बेहद सख्त है। वह प्रथम चरण का चुनाव शांतिपूर्वक कराकर अन्य चरणों के लिए मिसाल कायम करना चाहता है।
इनसेट
प्रेक्षक ने बूथों का निरीक्षण किया
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक भुवनेश यादव ने शुक्रवार को क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्वालियर रोड स्थित मुबारकपुर, गढ़ी ऊद्दा, गढ़ी ऊसरा, कुर्राचित्तरपुर, लुहेटा, गदौली कला, शमसाबाद तथा राजाखंडा बार्डर के मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रेक्षक ने कलेक्ट्रेट में विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें आचार संहिता से अवगत कराते हुए चुनाव आयोग के निर्देशों का अनुपालन करने की अपेक्षा की। बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार मालपाणी, एसडीएम फतेहाबाद वंदिता श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इनसेट
व्यय प्रेक्षकों का निरीक्षण कार्यक्रम जारी
व्यय प्रेक्षक अभिमन्यु सिंह यादव विधानसभावार प्रत्येक अभ्यर्थियों का व्यय रजिस्टर देखेंगे। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा/मुख्य कोषाधिकारी शशिभूषण सिंह तोमर ने बताया कि 29 जनवरी से क्रम शुरू होगा।