{"_id":"5f527ea48ebc3e54a2766308","slug":"chori-kasganj-news-agr457846575","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिला उपाध्यक्ष की मोमबत्ती फैक्ट्री में हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिला उपाध्यक्ष की मोमबत्ती फैक्ट्री में हजारों की चोरी
विज्ञापन
कासगंज/सोरों। चोरों ने बृहस्पतिवार रात को भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामगोविंद महेरे की मोमबत्ती की फैक्टरी और एक खोखे से हजारों रुपये पार कर लिए। दोनों ही मामलों में पुलिस को तहरीर दी गई है।
तीर्थनगरी सोरों में रेलवे रोड पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामगोविंद महेरे की मोमबत्ती फैक्टरी है। बृहस्पतिवार रात को बिजली गई उसी समय चोर फैक्टरी में घुस गए। कार्यालय का कुंडा काटकर गुल्लक में रखे दस हजार रुपये और अन्य कागजात ले गए।
सुबह जब राहगीरों ने कार्यालय का दरवाजा खुला देखा तो इसकी जानकारी रामगोविंद को दी। सूचना पर वह फैक्टरी पहुंचे। वहां सामान बिखरा मिला। उन्होंने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन
दूसरी घटना नगर के बारहद्वारी पर जूता चप्पल के खोखे में हुई। खोखा स्वामी दर्शनलाल ने बताया कि वह रोज की तरह से खोखा बंद करके गया था। बृहस्पतिवार रात को चोरों ने खोखे की छत काट कर उसमें रखे लगभग दस हजार रुपये के जूता चप्पल चोरी कर लिए। उन्होंने मामले की तहरीर दी है।